Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

नई सेना, नया विजन ! आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ दिए 'VIJAY' मंत्र

Posted on July 1, 2026

General Dheeraj Seth: भारतीय सेना के 31वें सेना प्रमुख का पद संभालने के बाद जनरल धीरज सेठ ने कहा कि यह मेरे लिए गौरव क्षण है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि “कर्तव्य, सम्मान और राष्ट्र सर्वोपरि” के सिद्धांत के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे.

सेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री का उन पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया. शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि जनरल सेठ ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर जवानों को नमन किया. उन्होंने कहा कि शहीदों का साहस, समर्पण और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा.

#WATCH | Delhi: Army Chief Gen Dhiraj Seth says, "I believe that the guiding principle articulated by the Prime Minister for the armed forces, encapsulated in the acronym 'VIJAY', forms the very foundation of our success and will unfailingly lead us to victory.

It is a privilege… pic.twitter.com/3EXJpxfheH — ANI (@ANI) July 1, 2026 ‘VIJAY’ मंत्र से बदलेगी भारतीय सेना सेना प्रमुख सेठ ने कहा कि बदलते सुरक्षा माहौल को देखते हुए भारतीय सेना को आधुनिक और तकनीक से लैस बनाना जरूरी है. इसके लिए उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को ‘VIJAY’ नाम दिया.

उन्होंने कहा कि भविष्य की चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार, आधुनिक और मल्टी-डोमेन क्षमता वाली सेना बनाना मेरा लक्ष्य है. जानिए ‘VIJAY’ का पूरा मतलब सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने ‘VIJAY पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि ‘V’ यानी Vigilance and Readiness- सीमाओं पर हर समय सतर्कता और ऑपरेशनल तैयारी.

‘ I’ यानी Innovation and Transformation- नई तकनीक और आधुनिक युद्ध प्रणाली को अपनाना. ‘ J’ यानी Jointness and Integration- थल, वायु और नौसेना के बीच बेहतर तालमेल. ‘A’ यानी Aatmanirbharta- स्वदेशी तकनीक और रक्षा उपकरणों के जरिए आत्मनिर्भर सेना.

‘Y’ यानी Yoddha First- अग्निवीर से लेकर पूर्व सैनिक तक, हर सैनिक सबसे पहले. विकसित भारत 2047′ में सेना की अहम भूमिका सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने कहा कि तीनों सेनाओं के बीच मजबूत समन्वय से भारत की सैन्य ताकत और बढ़ेगी तथा ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को हासिल करने में सेना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

उन्होंने कहा कि भविष्य के युद्ध स्वदेशी तकनीक और भारतीय क्षमताओं के दम पर जीते जाएंगे. पूर्व सेना प्रमुखों को दिया सम्मान सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ अपने संबोधन के अंत में पूर्व सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और सभी पूर्व सेना प्रमुखों को श्रद्धापूर्वक याद किया.

उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व ने भारतीय सेना को मजबूत, भरोसेमंद और सक्षम बनाया है. अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘VIJAY’ विजन को सेना की सफलता का आधार बताते हुए कहा, “जय से ही विजय मिलती है. जय हिंद, जय भारत.”.

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme