Ad Ad
Ad Ad

नीमच जिले में 26 नवंबर को मनाया जाएगा संविधान दिवस

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 25 Nov 2026, 11:55 AM
शेयर करें ➦
W f X

भारतीय संविधान को अंगीकृत किए जाने की स्मृति में 26 नवंबर को जिलेभर में संविधान दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले में विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा प्रातः 11 बजे भारतीय संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का सामूहिक वाचन किया जाएगा। जिले के समस्त संबंधित अधिकारियों को संविधान दिवस के आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। संविधान दिवस के कार्यक्रम राज्य, जिला, अनुविभाग, तहसील, नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में नागरिकों, विशेषकर युवाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं, पंचायती राज संस्थाओं, नगरीय निकायों, युवा संगठनों एवं अन्य सार्वजनिक संस्थाओं की भागीदारी से संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाई जाएगी। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जिला शिक्षा अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, तहसीलदारों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निर्धारित समय पर कार्यक्रम आयोजित करने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X