Ad Ad
Ad Ad

प्राकृतिक आपदा से चार मृतकों के निकटतम वारिसों को 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 27 Nov 2026, 04:37 PM
शेयर करें ➦
W f X

प्राकृतिक आपदा से चार मृतकों के निकटतम वारिसों को 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृतनीमच, 27 नवंबर 2026। जिले में प्राकृतिक आपदा के कारण हुई मृत्यु के चार प्रकरणों में मृतकों के निकटतम वारिसों को 4-4 लाख रुपये के मान से कुल 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), उपखंड नीमच द्वारा जारी स्वीकृति आदेशों के अनुसार, तहसील नीमच के ग्राम सिरखेड़ा निवासी श्रीमती सपना पति ओमप्रकाश भील के पति की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी निकटतम वारिस श्रीमती सपना को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार, तहसील जीरन में ग्राम कनघट्टी निवासी जिला मंदसौर अयान पिता आशिक हुसैन की रेतम नदी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पिता आशिक हुसैन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। एक अन्य प्रकरण में तहसील जीरन स्थित तालाब में नहाते समय डूबने से मृतक मुन्ना पिता चीमू खां एवं मृतक तालीम पिता चीमू खां के निकटतम वारिस पिता चीमू खां निवासी झूलेवालों, तहसील टांटोटी, जिला अजमेर (राजस्थान) को दोनों मृतकों के लिए 4-4 लाख रुपये के मान से कुल 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इस प्रकार चारों प्रकरणों में कुल 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह सहायता राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड-6 क्रमांक 4 के संशोधित प्रावधानों के अंतर्गत स्वीकृत की गई है। संबंधित तहसीलदारों को हितग्राहियों के आधार एवं बैंक खातों में नियमानुसार सहायता राशि का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X