Ad Ad
Ad Ad

उपसंचालक कृषि ने चार शासकीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 27 Nov 2026, 04:03 PM
शेयर करें ➦
W f X
उपसंचालक कृषि ने चार शासकीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

उपसंचालक कृषि ने चार शासकीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षणमध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं रसोई व्यवस्था का लिया जायजा उपसंचालक कृषि, जिला नीमच द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने शासकीय प्राथमिक विद्यालय बरलाई, पिपलिया सिंघाड़िया, नलवा एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय राजपुरा का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उपसंचालक कृषि ने विद्यार्थियों को दिए जा रहे मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन वितरण की जांच की। साथ ही रसोई कक्ष की साफ-सफाई एवं खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।उन्होंने विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित स्व-सहायता समूहों को मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, पौष्टिकता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X