Ad Ad
Ad Ad

उपसंचालक कृषि ने प्रगतिशील कृषक के खेत पर पहुंचकर औषधीय फसलों का किया अवलोकन

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 27 Nov 2026, 03:55 PM
शेयर करें ➦
W f X
उपसंचालक कृषि ने प्रगतिशील कृषक के खेत पर पहुंचकर औषधीय फसलों का किया अवलोकन

उपसंचालक कृषि ने प्रगतिशील कृषक के खेत पर पहुंचकर औषधीय फसलों का किया अवलोकनअंबाड़ी, अपराजिता, ईरानी अकरकरा एवं सूरजमुखी की जैविक खेती देखीनीमच, 26 नवंबर 2026। उपसंचालक कृषि, जिला नीमच द्वारा विकासखंड मनासा के ग्राम बड़कुआ का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रगतिशील एवं जैविक कृषक श्री मदनलाल कछावा के खेत पर पहुंचकर उनके द्वारा की जा रही औषधीय एवं नवाचारी फसलों की खेती का अवलोकन किया।कृषक श्री कछावा द्वारा परंपरागत खेती से हटकर अपने खेत पर अंबाड़ी (रोसेल), अपराजिता, ईरानी अकरकरा एवं सूरजमुखी जैसी विभिन्न उच्च मूल्य वाली फसलों की उन्नत एवं जैविक पद्धति से खेती की जा रही है।उपसंचालक कृषि ने फसलों की स्थिति का जायजा लेते हुए कृषक द्वारा किए जा रहे नवाचार की सराहना की। उन्होंने कहा कि औषधीय फसलों की खेती एवं फसल विविधीकरण अपनाकर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने अन्य किसानों को भी पारंपरिक खेती के साथ जैविक एवं औषधीय फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X