नीमच, 25 नवंबर 2026। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार जिले में आयोजित न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह का बुधवार को मैराथन रैली एवं विधिक सेवा प्रदर्शनी के आयोजन के साथ समापन हुआ। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता एवं न्याय तक समान पहुंच के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के तहत प्रातः 9:30 बजे भारत माता चौराहे से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन रैली को रवाना किया। इस अवसर पर जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री मनीष जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मैराथन में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों सहित प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से आमजन को विधिक सेवाओं एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।विधिक सेवा प्रदर्शनी में दी योजनाओं की जानकारीनवीन जिला न्यायालय परिसर में आयोजित विधिक सेवा प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विधिक सेवाओं से संबंधित बैनर, पैम्पलेट, बुकलेट एवं लीफलेट प्रदर्शित किए गए। इनके माध्यम से न्यायालय परिसर में आने वाले नागरिकों को निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक अधिकारों तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।सप्ताहभर आयोजित की गईं विधिक जागरूकता गतिविधियांजिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री विशाल अखंड ने बताया कि न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के दौरान जिले में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें विधिक जागरूकता बाइक रैली, जेल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम तथा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर शामिल हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन एवं विद्यार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक अधिकारों और राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।मैराथन के विजेता प्रतिभागी हुए सम्मानितमैराथन रैली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत ने शील्ड एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। पुरुष वर्ग में श्री अरुण चौहान ने प्रथम, श्री दीपक नायक ने द्वितीय तथा श्री हेमंत बंजारा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सुश्री नट्टू मीणा प्रथम रहीं। वहीं 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रीत देवड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्री विजय सिंह कावछा, विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी एक्ट श्री आलोक कुमार सक्सेना, जिला न्यायाधीश श्री जितेंद्र कुमार बाजोलिया एवं श्रीमती रश्मि मिश्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री रवि कुमार बोरासी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती शोभना मीणा, श्री विष्णु दुबे, सुश्री राजेश्वरी जर्मन तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री प्रवीण कुमार सहित अन्य न्यायिक अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के समापन पर आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक विधिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना तथा आर्थिक एवं अन्य कारणों से न्याय प्राप्त करने में असमर्थ जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्राथमिकता है।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

