Ad Ad
Ad Ad

मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 21 Nov 2026, 12:35 PM
शेयर करें ➦
W f X
मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

जावद क्षेत्र में अब तक 70 नागरिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, आगामी दो माह में संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र को कवर करने का लक्ष्य । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार आमजन को शासकीय सेवाओं एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत नगर परिषद डीकेन में आयोजित समाधान शिविर में आधुनिक एआई तकनीक आधारित स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर में विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा एवं अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश ने भी एआई तकनीक के माध्यम से अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा इस नवाचार की जानकारी ली। मात्र 10 मिनट में स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित इस तकनीक से ब्लड जांच, हीमोग्लोबिन, हाइट-वेट, बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई), एचबीए1सी, टीएसएच एवं डायबिटीज सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की जा रही हैं। जांच के लगभग 10 मिनट के भीतर रिपोर्ट संबंधित व्यक्ति के व्हाट्सएप पर उपलब्ध हो जाती है। इसके साथ ही एआई आधारित सॉफ्टवेयर संभावित स्वास्थ्य जोखिमों की जानकारी तथा आवश्यकता अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने का सुझाव भी प्रदान करता है। आमतौर पर ब्लड जांच की रिपोर्ट प्राप्त करने में 24 से 48 घंटे का समय लगता है, जबकि इस आधुनिक तकनीक से अल्प समय में जांच रिपोर्ट उपलब्ध होने से नागरिकों को अपने स्वास्थ्य की स्थिति जानने में सुविधा मिल रही है। जावद क्षेत्र में अब तक 70 नागरिकों की जांच इस नवाचार के तहत जावद क्षेत्र में अब तक लगभग 70 नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। इनमें पूर्व में आयोजित शिविरों में लगभग 30 तथा डीकेन समाधान शिविर में लगभग 40 नागरिकों की जांच की गई है। जांच के दौरान लगभग 15 से 20 नागरिकों को आगे की चिकित्सकीय जांच, विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार के लिए सलाह दी गई है। आगामी दो माह में संपूर्ण जावद विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस पहल से डायबिटीज, हाइपरटेंशन एवं रक्त संबंधी बीमारियों की समय रहते पहचान करने में मदद मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की स्थिति का आकलन कर जरूरतमंद नागरिकों को उचित उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में भी सुविधा होगी। शिविर में एसडीएम श्री संजीव साहू, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्र सिंह धार्वे सहित पैरामेडिकल स्टाफ एवं मेडिकल टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X