Ad Ad
Ad Ad

विकासखंड स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम में 36 विद्यार्थियों को मिली स्कूटी

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 07 Oct 2026, 12:18 PM
शेयर करें ➦
W f X
विकासखंड स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम में 36 विद्यार्थियों को मिली स्कूटी

विकासखंड मनासा में मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनासा में स्कूटी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू ने विकासखंड के 22 उमावि स्कूलों के 36 छात्र-छात्राओं को स्कूटी वितरित की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन से हुआ। विधायक श्री मारू ने विद्यार्थियों को योजना के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि स्कूटी मिलने से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने पालकों से विद्यार्थियों के विषय चयन में सकारात्मक सहयोग करने का आग्रह किया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनासा श्री बी.एल. जावसिया ने विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। इस अवसर पर श्री आशीष सारडा, श्री कैलाश पुरोहित,श्री मुकेश डांगी,श्री सत्यनारायण मंडवरिया सहित उमावि विद्यालयों के प्राचार्य, पालक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X