Ad Ad
Ad Ad

कृषि उपज मंडी चंगेरा में बलराम कृषि महोत्सव संपन्न

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 05 Oct 2026, 12:47 PM
शेयर करें ➦
W f X
कृषि उपज मंडी चंगेरा में बलराम कृषि महोत्सव संपन्न

बलराम कृषि महोत्सव के अवसर पर कृषि उपज मंडी चंगेरा में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों, कृषि यंत्रों तथा कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग, जिला सहकारी बैंक, कृषि विपणन, उद्यानिकी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न स्टॉल लगाए गए। स्टॉलों के माध्यम से किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में उपलब्ध सुविधाओं तथा शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्रशासक श्री महेंद्र सिंह यादव एवं प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा सहित जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर पहुंचकर किसानों के लिए संचालित योजनाओं, कृषि तकनीकों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर जावद विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू,श्री कप्तान सिंह, श्री कपिल यादव, श्रीमती वंदना खंडेलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को आधुनिक एवं उन्नत कृषि पद्धतियों, कृषि यंत्रों, कृषि विविधीकरण, कृषि से जुड़ी संबद्ध गतिविधियों तथा शासन की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को नई तकनीकों एवं उपलब्ध संसाधनों से जोड़कर कृषि क्षेत्र को और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X