Logo
Ad Ad
Logo
Ad Ad
होम राष्ट्रीय मध्यप्रदेश राजस्थान नीमच मंडी-भाव

सेवा संकल्प अभियान के तहत जाजू कन्या महाविद्यालय में चित्रकला प्रदर्शनी एवं नुक्कड़ नाटक आयोजित

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 25 Sep 2026, 11:11 AM
शेयर करें ➦
W f X
सेवा संकल्प अभियान के तहत जाजू कन्या महाविद्यालय में चित्रकला प्रदर्शनी एवं नुक्कड़ नाटक आयोजित

सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं द्वारा चित्रकला प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें स्वच्छता, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता तथा बदलते भारत की तस्वीर को चित्रों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान ‘बदलते भारत में स्वच्छता और स्वास्थ्य’ विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया। छात्राओं ने नाटक के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक स्वच्छता में नागरिकों की भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता का संदेश दिया गया। चित्रकला प्रदर्शनी और नुक्कड़ नाटक में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं जनभागीदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
🏠होम 📍MP
📰ई-पेपर
📍RJ ≡मेनू
शेयर करें ➦
W f X