विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने तथा विद्यार्थियों में सेवा, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीआरपीएफ, नीमच में विद्यालय स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में पूर्वान्शी राजोरा प्रथम, परी द्वितीय एवं वैष्णवी जैन तृतीय रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में दिशा प्रथम, कृति द्वितीय एवं आयशा तृतीय रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका नीमच के पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश पप्पू जैन, सांसद प्रतिनिधि श्री आदित्य मालू एवं एसएमसी अध्यक्ष श्री योगेश राजोरा उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को सामाजिक सहभागिता एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य श्री ज्ञानवर्धन श्रीवास्तव ने किया। संचालन श्रीमती वर्षा गोयल ने किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)


