Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

मुंबई में भारी बारिश-आंधी के बीच हाई टाइड का अलर्ट; उड़ानें प्रभावित, स्कूल-कॉलेज बंद, सीएम फडणवीस ने संभाली कमान

Posted on July 6, 2026

Mumbai Heavy Rain: मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद कहा, “आज मुंबई में हाई टाइड (समुद्र में ऊंची लहरें) आएगा. अगर हाई टाइड के समय भारी बारिश होती है, तो जल-जमाव की समस्या हो सकती है. दोपहर के बाद तेज हवाएं चलने की आशंका है, जिनकी गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

भूस्खलन की आशंका वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. नासिक को कल के लिए ‘हाई अलर्ट जोन’ घोषित किया गया है. स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. भारी बारिश के कारण उड़ानें और ट्रेन सेवा बाधित पालघर और वसई-विरार सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं.

गुजरात से मुंबई आने वाली रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं और यात्रियों को मुंबई-अहमदाबाद हाईवे के रास्ते भेजा जा रहा है. मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारी बारिश के कारण आज सुबह 11:30 बजे तक 17 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 217 उड़ानें देर से चलीं.

IndiGo ने बताया- भारी बारिश के कारण मुंबई और पुणे से आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर असर पड़ा है. हम सलाह देते हैं कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले आप हमारी वेबसाइट या ऐप पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें. साथ ही, कृपया यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें, क्योंकि एयरपोर्ट के रास्ते में धीमी गति वाले ट्रैफिक से सड़क यात्रा प्रभावित हो सकती है.

Maharashtra CM Devendra Fadnavis chairs a meeting at the Disaster Control Room in Mantralaya after heavy rains and landslides in various parts of Maharashtra The CM says, "Mumbai will have high tide from 3 pm onwards today. If it rains heavily during the time of high tide, we… pic.twitter.com/oM7wsKPEwa — ANI (@ANI) July 6, 2026 लोनावला और महाबलेश्वर में भारी बारिश की संभावना तटीय इलाकों के साथ-साथ लोनावला और महाबलेश्वर में भारी बारिश होने की संभावना है.

सावित्री नदी उफान पर है. मुंबई-पुणे हाईवे की तीन लेन चालू हैं और ट्रैफिक धीरे-धीरे चल रहा है. पश्चिमी घाट में भी भारी बारिश हुई है और नदियां खतरे के निशान तक पहुंच गई हैं..

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme