Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर पहुंचकर किया जा रहा समाधान

Posted on July 10, 2026

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में प्रत्येक मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देशानुसार राजस्व अमला संबंधित विभागों के समन्वय से मौके पर पहुंचकर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहा है। इसी क्रम में गत मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में बिसलवास खुर्द निवासी द्वारा शासकीय बंद नाले को खुलवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को पटवारी हल्का क्रमांक-5, बिसलवास खुर्द में राजस्व अमले की उपस्थिति में जेसीबी मशीन के माध्यम से शासकीय नाले को खुलवाकर जल निकासी की समस्या का समाधान कराया गया। इसी प्रकार ग्राम गुलाबखेड़ी, पटवारी हल्का क्रमांक-41 में पानी निकासी संबंधी आवेदन प्राप्त हुआ था। इस पर राजस्व अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से चर्चा की गई तथा आपसी सहमति से पानी निकासी संबंधी विवाद का निराकरण कराया गया। वहीं, ग्राम चीताखेड़ा निवासी रमेश राठौड़ एवं नारायण राठौड़ द्वारा रास्ता विवाद संबंधी आवेदन जनसुनवाई में प्रस्तुत किया गया था। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में तहसीलदार जीरन के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की तथा रास्ता विवाद का सफलतापूर्वक निराकरण कराया। उल्लेखनीय है कि जिले में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से रास्ता संबंधी विवादों के निराकरण के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत राजस्व अमला एवं पुलिस संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर प्रकरणों का निराकरण कर रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से लंबित रास्ता विवादों का समाधान हो रहा है तथा आमजन को राहत मिल रही है।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme