Ad Ad
Ad Ad

रामपुरा क्षेत्र में 19 जुलाई को 4 घंटे बिजली रहेगी बंद, 33 केवी लाइन के जरूरी कार्य के चलते कई गांव होंगे प्रभावित

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 18 Jul 2026, 12:13 PM
शेयर करें ➦
W f X
रामपुरा क्षेत्र में 19 जुलाई को 4 घंटे बिजली रहेगी बंद, 33 केवी लाइन के जरूरी कार्य के चलते कई गांव होंगे प्रभावित

रामपुरा, नीमच।
विद्युत वितरण केंद्र रामपुरा ने उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि रविवार, 19 जुलाई 2026 को 33/11 केवी रामपुरा सब स्टेशन से निकलने वाली सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। यह शटडाउन 33 केवी लाइन पर अतिआवश्यक रखरखाव कार्य के कारण लिया जा रहा है।
विभाग के अनुसार, दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (लगभग 4 घंटे) बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान रामपुरा ग्रिड से संचालित सभी 11 केवी फीडर बंद रहेंगे।
प्रभावित क्षेत्र:
रामपुरा शहर, जमालपुरा, मंजिरिया, बरवाडिया, मगरदा सहित आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग ने बताया है कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि में बदलाव (घटाया या बढ़ाया) जा सकता है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
— वरिष्ठ कार्यालय, संभाग मनासा
वृत्त नीमच (म.प्र.) | वितरण केंद्र रामपुरा

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X