Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि शिक्षकों से 10 जुलाई तक मांगे गए अभ्यावेदन

Posted on July 6, 2026

नीमच, 06 जुलाई 2026। जिले में कार्यरत ऐसे अतिथि शिक्षक,जो शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विशेष परिस्थितियों के कारण 90 प्रतिशत ई-अटेंडेंस सुनिश्चित नहीं कर पाए हैं अथवा जिनकी उपस्थिति 90 प्रतिशत से कम रही है तथा इस सत्र में री-ज्वाइनिंग नहीं हो सकी है,उनसे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा अभ्यावेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया, कि संबंधित अतिथि शिक्षक अपने आवेदन दस्तावेजी साक्ष्यों सहित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के ई-मेल deonee-mp@nic.in पर 10 जुलाई 2026 तक भेज सकते हैं। हार्डकॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी, केवल ई-मेल से प्राप्त आवेदन ही मान्य होंगे। आवेदन के साथ महिला अतिथि शिक्षकों के मातृत्व अवकाश अथवा चाइल्ड केयर संबंधी कारण,प्रतियोगी या शैक्षणिक परीक्षा में सम्मिलित होने, नेटवर्क अथवा तकनीकी समस्या, गंभीर बीमारी,विवाह अथवा परिवार में आकस्मिक मृत्यु जैसे कारणों के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना होंगे। इसके अतिरिक्त यदि कोई अन्य विशेष कारण हो, तो उसका भी उल्लेख प्रमाण सहित किया जा सकता हैं।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme