Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

30 मार्च की टॉप 20 खबरें: ईरान का अमेरिका को जवाब- नरक में स्वागत है, बंगाल में कांग्रेस की 284 उम्मीदवारों की पहली सूची

Posted on March 30, 2026

हम आपका इंतजार कर रहे हैं, नरक में स्वागत है; US ग्राउंड ऑपरेशन की खबरों पर ईरान का कड़ा संदेश Iran War : क्या अमेरिका सचमुच ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन करने की तैयारी कर रहा है? अगर यह सच है, तो दुनिया पर बहुत बड़ा खतरा है. ईरान की धरती पर पहुंचकर अगर अमेरिका ऑपरेशन चलाएगा तो उसे बहुत नुकसान होगा.

ईरान ने उसे धमकी भी दी है कि नरक में आपका स्वागत है. इस लिहाज से दोनों ही पक्ष आमने-सामने हैं, अब यह देखना होगा कि दोनों देश विश्व के हित में फैसला करते हैं या फिर अपने घमंड में पूरी दुनिया का नुकसान करते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 2. मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत को राहत, 94 हजार MT LPG लेकर आ रहे BW टायर और एल्म Middle East War: करीब 94,000 मीट्रिक टन LPG लेकर दो गैस वाहक जहाज BW टायर और BW एल्म सुरक्षित रूप से क्षेत्र पार कर भारत की ओर बढ़ रहे हैं.

BW Tyre 31 मार्च 2026 तक मुंबई पहुंच सकता है, जबकि BW Elm के 1 अप्रैल को न्यू मैंगलोर पहुंचने की उम्मीद है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 3. तमिलनाडु चुनाव : डीएमके का वादा- महिलाओं को हर महने 2,000 रुपए, स्वास्थ्य बीमा भी होगा डबल Tamil Nadu Election DMK Manifesto: तमिलनाडु में चुनावी बिगुल बजते ही राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है.

इसी कड़ी में रविवार को राज्य की सत्ताधारी पार्टी डीएमके ने अपना मेनीफेस्टो जारी कर दिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 4. कांग्रेस ने उतारे 284 प्रत्याशी : बहरमपुर से अधीर रंजन, जानें भवानीपुर से ममता बनर्जी के खिलाफ कौन? Congress Candidate List West Bengal Election 2026: कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 284 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है.

अधीर रंजन चौधरी बहरमपुर से लड़ेंगे. जानें नंदीग्राम, भवानीपुर और संदेशखाली से कौन है उम्मीदवार. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 5. ममता बनर्जी के लिए ‘वाटरलू’ साबित होगा बंगाल चुनाव 2026, भाजपा का दावा Waterloo For TMC: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बंगाल चुनाव 2026 को ममता बनर्जी के लिए ‘वाटरलू’ करार दिया है.

भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर बीजेपी ने टीएमसी सरकार को घेरा है. जानें क्या है भाजपा की रणनीति. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 6. फिर एक्शन में इलेक्शन कमीशन, 83 प्रखंड विकास पदाधिकारियों का किया ट्रांसफर Transfer Posting in Bengal: बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस ऑफिसर्स के तबादले के बाद इलेक्शन कमीशन ने अब प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और ईआरओ के तबादले शुरू कर दिये हैं.

रविवार को निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 83 बीडीओ का ट्रांसफर कर दिया. पूरी लिस्ट यहां देखें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 7. निशांत में सीएम बनने के सभी गुण, पूर्व मंत्री बोले- नीतीश कुमार की जगह अब जिम्मेदारी संभालें Bihar Next CM: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

निशांत कुमार का नाम इस पद के लिए सामने आ रहा है. जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच उन्हें सीएम बनाने की मांग तेजी से बढ़ रही है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 8. बागी कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा की अशोक चौधरी से मुलाकात, NDA में जाने के कयास तेज Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है.

कांग्रेस के बागी विधायक सुरेद्र कुशवाहा ने रविवार को बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 9. क्या कम हो जाएंगी झारखंड की ST सीटें? परिसीमन के खौफ से गरमाई सियासत, पक्ष-विपक्ष दोनों ने जताई चिंता Delimitation In Jharkhand: झारखंड में परिसीमन का मुद्दा एक बार फिर सियासी गलियारों में गूंज रहा है.

जनसंख्या के आधार पर सीटों के बंटवारे की संवैधानिक प्रक्रिया ने आदिवासी समाज और उनके नेताओं की धड़कनें बढ़ा दी हैं. क्या सच में कम हो जाएंगी आरक्षित सीटें? पढ़ें रामेश्वर उरांव और बाबूलाल मरांडी जैसे दिग्गजों ने इस मुद्दे पर क्या कहा है? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 10.

हजारीबाग के विष्णुगढ़ में उमड़ा जनसैलाब, 12 साल की मासूम के लिए कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी देने की मांग Hazaribagh Bishnugarh News: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म और फिर हत्या मामले में कैंडल मार्च निकाला गया. हजारों लोगों ने हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर इंसाफ की मांग की.

पढ़ें ग्राउंड जीरो से हमारी विशेष रिपोर्ट. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 11. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का दावा-असम में हैट्रिक लगाएगी पार्टी, घुसपैठिए बाहर जाएंगे BJP News : बीजेपी सरकार असम वासियों के लिए योजनाएं बनाती हैं और उनका लाभ सिर्फ और सिर्फ भारत के नागरिकों को मिलेगा, कोई घुसपैठिया उसपर अपना हक जमा नहीं पाएगा.

असम में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने कही. उन्होंने दावा किया कि इस बार बीजेपी प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाएगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 12. MI vs KKR: रोहित-रिकल्टन के तूफान में उड़ा केकेआर, 6 विकेट से जीता मुंबई इंडियंस MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने अपने ओपनर रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन के तूफानी अर्धशतक के दम पर अपने पहले आईपीएल 2026 मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया.

मुंबई ने 14 साल में पहली बार आईपीएल में अपना पहला मुकाबला जीता है. मैच में ओपनरों ने शतकीय साझेदारी की और टीम को शानदार शुरुआत दी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 13. बिहार बोर्ड की टॉपर्स फैक्ट्री का कमबैक, टॉप 10 में 3 स्टूडेंट, पुष्पांजलि को Rank 1 Bihar Board Toppers Factory: बिहार बोर्ड का टॉपर्स फैक्ट्री कहे जाने वाला स्कूल एक बार फिर फॉर्म में वापस आ गया है.

बिहार के जमुई जिले में स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने एक बार फिर से बिहार बोर्ड का टॉपर दिया है. इसी स्कूल की स्टूडेंट पुष्पांजलि कुमारी को पुष्पांजलि कुमारी को रैंक 1 मिला है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 14. Bihar Board 10th Topper 2026: मैथ्स में 99, हिंदी में 98, देखें बिहार बोर्ड टॉपर पुष्पांजलि की मार्कशीट Bihar Board 10th Topper 2026: बिहार बोर्ड 10वीं का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है.

इस बार कुल 81.79 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. बिहार के जमुई जिले की रहने वाली पुष्पांजलि कुमारी ने रैंक 1 हासिल किया है. पुष्पांजलि को 500 में से 492 नंबर मिले हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 15. ₹20000 तक महंगी हुई Hyundai Venue, जानिए किस वेरिएंट के कितने बढ़े दाम Hyundai Venue के कुछ वेरिएंट्स की कीमतों में कंपनी ने बढ़ोतरी की है.

यह बढ़ोतरी ₹5,200 से ₹20,000 तक की है. खास बात यह है कि पूरी लाइनअप की बजाय सिर्फ कुछ चुनिंदा ट्रिम्स पर ही यह बदलाव लागू किया गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 16. 2 अप्रैल को आ रहे 3 स्मार्टफोन्स, एक में 200MP कैमरा, दूसरे में 7000mAh बैटरी, तीसरा भी जोरदार मार्च के महीने में स्मार्टफोन्स लॉन्च की भरमार देखने को मिली.

अब बारी है अप्रैल महीने की. 2 अप्रैल को भारत में Vivo, Realme और Redmi अपने 3 नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने वाले हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 17. मिडिल ईस्ट संकट का भारत पर असर, क्या अब लगेगी इकोनॉमी की रफ्तार पर ब्रेक? India Economy March 2026 Update: फरवरी तक मजबूत रही भारतीय अर्थव्यवस्था पर अब बाहरी झटकों का असर दिखने लगा है.

बढ़ती महंगाई और सप्लाई चेन की दिक्कतों ने सरकार की चिंता और चुनौतियां बढ़ा दी हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 18. वायरल क्लिप के बाद समर्थ जुरेल की The Traitors India Season 2 में एंट्री, किम शर्मा की भी चर्चा तेज The Traitors India Season 2 प्राइम वीडियो पर जल्द ही आ रहा है.

इसी बीच समर्थ जुरेल और किम शर्मा की एंट्री की चर्चा तेज हो गई है. जानें शो की शूटिंग, संभावित कंटेस्टेंट्स और पूरी अपडेट. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 19. रणवीर सिंह-संजय दत्त ने पार्टी में लगाई आग, ‘आरी आरी’ गाने पर दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री Viral Video: रणवीर सिंह और संजय दत्त का एक पार्टी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

‘आरी आरी’ गाने पर दोनों की मस्ती और शानदार केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 20. अप्रैल में ग्रहों का डरावना संकेत, इन 5 राशियों के लिए अशुभ, इनका होगा भाग्योदय, पढ़ें मासिक राशिफल Masik Rashifal April 2026: अप्रैल 2026 का महीना आपके लिए कैसा रहेगा.

यह जानना बेहद खास है, क्योंकि इस दौरान कई प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे और अनेक महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार भी पड़ेंगे. पहले हम इस महीने के प्रमुख त्योहारों पर नजर डालेंगे, फिर ग्रहों के गोचर की जानकारी देंगे, और अंत में जानेंगे कि आपका पूरा महीना कैसा बीतेगा.

यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme