Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

30 जून से 1,2,3,4,5 जुलाई तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में मानसून का कहर

Posted on July 2, 2026

Very Heavy Rain Warning: उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून धीरे-धीरे एक्टिव हो रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तराखंड में 30 जून से 5 जुलाई तक लगातार बारिश होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी 1 जुलाई से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी.

हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 30 जून से बारिश का सिलसिला शुरू होकर अगले कई दिनों तक जारी रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में अलग-अलग दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है.

आंधी, बिजली और तेज हवा का अलर्ट (IMD Alert) बारिश के साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है. हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

पूर्वी राजस्थान में 1 और 2 जुलाई को 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी आने की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में 2 से 5 जुलाई के बीच धूलभरी आंधी चल सकती है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 5 जुलाई तक बरसेंगे बादल (MP Rain Alert ) मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में इस सप्ताह मानसून सक्रिय रह सकता है.

मौसम विभाग (Weather Forecast) का अनुमान है कि 1 से 5 जुलाई के बीच राज्य के अधिकांश जिलों में जोरदार बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में 2 से 4 जुलाई और विदर्भ में 3-4 जुलाई को बहुत भारी बारिश हो सकती है. 30 जून और 1-2 जुलाई को छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में जोरदार बारिश होने की संभावना है.

पूर्वी भारत में झमाझम बारिश (Bihar Heavy Rain Alert) झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी मानसून की जोरदार बारिश होने की संभावना है. झारखंड में 30 जून से 4 जुलाई तक राज्य के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा में अच्छी बारिश हो सकती है.

वहीं, बिहार में 30 जून से 1 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है. ओडिशा में 30 जून से 5 जुलाई तक कई स्थानों पर अच्छी बारिश होगी. पूर्वोत्तर भारत में लगातार बरसेंगे बादल पूर्वोत्तर भारत में आने वाले दिनों में और जोरदार बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में पूरे सप्ताह मानसून की बारिश जारी रह सकती है.

कई इलाकों में 1 से 5 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय के कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. पश्चिम भारत में मूसलाधार बारिश कोंकण और गोवा में 30 जून से 5 जुलाई तक लगातार अच्छी बारिश होगी.

2 और 3 जुलाई को यहां कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. मध्य महाराष्ट्र में भी 2 और 3 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. गुजरात, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र-कच्छ में भी इस दौरान भारी बारिश देखने को मिल सकती है.

मुंबई में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान (Mumbai Rain Warning) भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार (30 जून) को मुंबई और उसके उपनगरों में भारी बारिश होने और आंधी तूफान की आशंका जताई है. आईएमडी के मुताबिक मुंबई में दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की संभावना है.

मौसम विभाग के अधिकारियों ने मुताबिक पूर्वी उपनगरों में सबसे अधिक औसत 40.62 मिमी बारिश दर्ज की गई है. मुंबई में 26.03 मिमी बारिश हुई, जबकि पश्चिमी उपनगरों में 22.47 मिमी बारिश हुई. दक्षिण भारत में भी सक्रिय रहेगा मानसून भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि केरल, माहे, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, रायलसीमा और लक्षद्वीप में पूरे सप्ताह बारिश का दौर जारी रहेगा.

केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. इन राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. तमिलनाडु के पश्चिमी घाट इलाके में भारी बारिश की संभावना भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक जुलाई से तमिलनाडु के पश्चिमी घाट क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जाहिर किया है.

चेन्नई के क्षेत्रीय मौसम केंद्र की ओर से मंगलवार (30 जून) को जारी ताज अपटेड के मुताबिक नीलगिरि, थेनी, डिंडीगुल, इरोड और सेलम जिलों के साथ-साथ कोयंबटूर और तिरुपुर जिलों के घाट क्षेत्रों में कुछ जगहों पर मध्यम बारिश, आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Also Read: बिहार में इस दिन से हेवी रेन की चेतावनी, मौसम विभाग ने पूरे बिहार में जारी किया अलर्ट सारण में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से मिली राहत, किसानों के खिले चेहरे.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme