Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

29 मार्च की टॉप 20 खबरें: ईरान ने ट्रंप के सैनिकों को ताबूत में भेजने की दी चेतावनी, पीएम मोदी ने सऊदी के प्रिंस से की बात

Posted on March 29, 2026

तेहरान टाइम्स का ट्रंप को वॉर्निंग: ईरान आए तो ताबूत में वापस लौटेंगे अमेरिकी सैनिक पिछले एक महीने से ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच जंग जारी है. एक ओर डोनाल्ड ट्रंप जीत का दावा कर रहे हैं, तो दूसरी ओर ईरान लगातार ट्रंप के बयान को खारिज करते हुए हमला जारी रखा है.

पूरी खबर यहां पढ़ें. 47000 टन LPG लेकर भारत पहुंचा जग वसंत, रसोई गैस की सप्लाई होगी तेज एलपीजी संकट के बीच राहत की खबर है. होर्मुज स्ट्रेट को पार करते हुए भारतीय ध्वज वाला जहाज जग वसंत भारत पहुंच गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें. पीएम मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से की बात, मिडिल ईस्ट संकट पर हुई बात मिडिल ईस्ट संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से फोन पर बात की.

पूरी खबर यहां पढ़ें. मोदी -ट्रंप की बातचीत में एलन मस्क शामिल नहीं थे, न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट को विदेश मंत्रालय ने किया खारिज मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका के अखबार दि न्यूयार्क टाइम्स ने एक ऐसी रिपोर्ट छापी जिससे भारत और अमेरिका के बीच भी तनाव संभव था, लेकिन भारत ने उस रिपोर्ट को खारिज कर स्थिति तुरंत स्पष्ट कर दी है.

विदेश मंत्रालय ने अखबार की खबर को निराधार बताया है और कहा है कि प्रेसीडेंट ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत द्विपक्षीय थी. पूरी खबर यहां पढ़ें. ईरानी सैनिक ने इजरायल का उड़ाया मजाक, कहा- ‘अनार का जूस पियो और तेल अवीव पर सटीक निशाना लगाओ’ ईरान और इजरायल के बीच तनाव अब सोशल मीडिया पर ‘मजाक’ और ‘वार-पलटवार’ तक पहुंच गया है.

दक्षिण अफ्रीका में मौजूद ईरानी एम्बेसी ने शुक्रवार को एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक ईरानी सैनिक हाथ में जूस की बोतल लिए स्केटबोर्ड पर चलता दिख रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें. इजरायल का मिसाइल स्टॉक होने लगा खाली, ईरान के डर से बचा रहा घातक इंटरसेप्टर ईरान के साथ जारी जंग के बीच इजरायल का मिसाइल भंडार (स्टॉक) खाली होने लगा है.

रिपोर्ट के मुताबिक, तेल अवीव अब अपनी सबसे घातक मिसाइलों को बड़े हमलों के लिए बचा रहा है. इस बीच, ईरानी क्लस्टर बमों ने इजरायली शहरों में भारी तबाही मचाई है, जिससे डिफेंस सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें. पाकिस्तान के अस्पताल में डॉक्टरों के बीच ‘सर्जरी कॉम्पिटिशन’, वीडियो देख भड़के लोग पाकिस्तान के एक अस्पताल का बेहद चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में दो अलग-अलग टीमों के डॉक्टर मरीजों का ऑपरेशन करते समय आपस में ‘कॉम्पिटिशन’ करते दिख रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें. बंगाल चुनाव 2026 से पहले मुर्शिदाबाद में राम नवमी पर संग्राम, रघुनाथगंज-जंगीपुर में कर्फ्यू जैसे हालात बंगाल चुनाव 2026 से पहले मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज में राम नवमी शोभायात्रा के दौरान झड़प हुई.

टीएमसी ने चुनाव आयोग के प्रशासनिक फेरबदल और भाजपा के ‘बुलडोजर मॉडल’ पर सवाल उठाये. पूरी खबर यहां पढ़ें. अमित शाह की चार्जशीट से भड़की TMC, जवाबी आरोपपत्र में मांगा मणिपुर हिंसा पर हिसाब अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेसर सरकार के खिलाफ शनिवार को चार्जशीट जारी की, तो टीएमसी ने जवाब में आरोपपत्र जारी कर दिया.

पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि पहले अमित शाह मणिपुर हिंसा पर जवाब दें. टीएमसी ने शाह पर काउंटर अटैक करते हुए 5 सवाल पूछे. पढ़ें पूरी रिपोर्ट. पूरी खबर यहां पढ़ें. घुसपैठिये तय नहीं करेंगे बंगाल का भविष्य, ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ अमित शाह ने पेश की 40 पेज की चार्जशीट बंगाल चुनाव 2026 से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में ममता बनर्जी सरका के खिलाफ ‘पीपुल्स चार्जशीट’ पेश की.

घुसपैठियों को निकालने और 45 दिन में बॉर्डर फेंसिंग का वादा किया. यहां पढ़ें शाह के भाषण की मुख्य बातें. पूरी खबर यहां पढ़ें. 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ लेंगे नीतीश कुमार! शिवेश राम ने कर दी तस्वीर साफ? बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले सकते हैं.

शिवेश राम के बयान के बाद तारीख लगभग तय मानी जा रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें. IPL 2026: ओपनिंग मैच में अभिषेक का फ्लॉप शो, इस गेंदबाज ने लिया T20 WC का बदला! आईपीएल 2026 का पहला मैच आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में जैकब डफी ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का हिसाब बराबर कर लिया है.

उन्होंने युवा बैटर अभिषेक शर्मा को सिर्फ 7 रन पर आउट कर दिया. वर्ल्ड कप फाइनल में अभिषेक ने डफी पर खूब रन बनाए थे. पूरी खबर यहां पढ़ें. झारखंड BJP में ‘कोल्हान’ का पावर शो, गीता कोड़ा बनीं उपाध्यक्ष, देखें आदित्य साहू की टीम में कौन-कौन झारखंड भाजपा में नये युग की शुरुआत हो चुकी है.

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने अपनी 24 सदस्यीय नई टीम की घोषणा कर दी है. इस नई लिस्ट में कोल्हान क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता देते हुए पूर्व सांसद गीता कोड़ा और आभा महतो को उपाध्यक्ष की कुर्सी सौंपी गई है. रिपोर्ट में पढ़ें नई टीम में कौन कौन लोग हैं शामिल.

पूरी खबर यहां पढ़ें. ‘शॉक एब्जॉर्बर’ हैं निशांत कुमार! क्‍या झटका संभालने JDU में लाए गए? आनंद मोहन ने उठाए सवाल आनंद मोहन ने निशांत कुमार को ‘शॉक एब्जॉर्बर’ बताते हुए कहा कि उनकी एंट्री बिहार की राजनीति में संभावित झटके को संभालने की रणनीति है. जानिए इसके पीछे की पूरी सियासत.

पूरी खबर यहां पढ़ें. बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स का वेरिफिकेशन, पटना ऑफिस पहुंचीं पूर्णिया की डिंपी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा के संभावित टॉपर छात्रों का वेरिफिकेशन लगभग शुरू कर दिया है. इसके लिए अलग-अलग जिलों से चुने गए छात्रों को पटना स्थित बोर्ड ऑफिस बुलाया गया है.

पूर्णिया जिले से भी आधा दर्जन से ज्यादा छात्र-छात्राओं को वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है. इसमें एक नाम डिंपी कुमारी का भी है. पूरी खबर यहां पढ़ें. IPL 2026: डेब्यू मैच में जैकब डफी का आतंक, विकेट निकालकर हैदराबाद को किया पस्त आईपीएल 2026 के पहले मैच में आरसीबी के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने अपने डेब्यू पर कमाल कर दिया.

जोस हेजलवुड की जगह खेल रहे डफी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद के तीन बल्लेबाजों को आउट किया. उन्होंने एक ही ओवर में अभिषेक और हेड का अहम विकेट लिया. पूरी खबर यहां पढ़ें. ईशान किशन के बल्ले से निकला IPL 2026 सीजन का पहला पचासा, किया एक और कारनामा सनराइजर्स हैदराबाद के स्टैंड इन कप्तान ईशान किशन ने अपने पहले ही मुकाबले में टीम के लिए 80 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया.

उन्होंने आईपीएल में अपने 3000 रन भी पूरे किए. पूरी खबर यहां पढ़ें. रूस का बड़ा फैसला: 1 अप्रैल से पेट्रोल निर्यात पर पूरी तरह रोक, जानें भारत और दुनिया पर क्या होगा असर रूस ने 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक पेट्रोल निर्यात पर रोक लगा दी है ताकि घरेलू कीमतें स्थिर रहें.

हालांकि, चीन और ब्राजील जैसे देशों पर इसका असर पड़ेगा, लेकिन भारत सुरक्षित है क्योंकि वह रूस से तैयार पेट्रोल के बजाय कच्चा तेल खरीदता है. पूरी खबर यहां पढ़ें. केंद्र ने कॉमर्शियल LPG कोटा 50% से बढ़ाकर 70% किया, जानें किन सेक्टर्स को मिलेगा फायदा केंद्र सरकार ने औद्योगिक गैस संकट को देखते हुए कॉमर्शियल LPG कोटा 50% से बढ़ाकर 70% कर दिया है.

स्टील, ऑटोमोबाइल और केमिकल जैसे लेबर-इंटेंसिव सेक्टर्स को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी. पूरी खबर यहां पढ़ें. बिहार में मंत्रियों और अफसरों के बढ़ेंगे ठाठ, अब 37 लाख की लग्जरी कार में करेंगे सफर बिहार सरकार ने मंत्रियों, न्यायाधीशों और आईएएस अधिकारियों के लिए सरकारी वाहन खरीदने की बजट सीमा बढ़ा दी है.

अब मंत्रियों के लिए 37 लाख रुपये तक की गाड़ी खरीदी जा सकेगी. वित्त विभाग ने बढ़ती कीमतों का हवाला देते हुए नई अधिसूचना जारी कर दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें..

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme