Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

23 मार्च की टॉप 20 खबरें: खतरनाक मोड़ पर मिडिल ईस्ट जंग, होर्मुज स्ट्रेज पर ईरान ने दी राहत

Posted on March 23, 2026

खतरनाक मोड़ पर मिडिल ईस्ट जंग, ईरान के हमलों से टूटा ट्रंप का सब्र, आर-पार के मूड में अमेरिका मिडिल ईस्ट की जंग खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. इजराइल के मुख्य परमाणु अनुसंधान केंद्र के पास ईरान के हमले से अमेरिका का सब्र का बांध टूट गया है. उसने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिनों के अंदर ईरान स्ट्रेट ऑफ हार्मुज नहीं खोलता है तो अमेरिका कड़ी कार्रवाई करेगा.

पूरी खबर यहां पढ़ें. ट्रंप की 48 घंटे की धमकी पर ईरान का दोटूक जवाब, राष्ट्रपति बोले- हम डरने वाले नहीं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से दिए गए 48 घंटे के अल्टीमेटम पर ईरान ने कड़ा जवाब दिया है. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा कि यह ईरान को मिटाने की बातें करने वाले विरोधियों की बौखलाहट हैं.

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सभी देशों के लिए खुला है, लेकिन उन ताकतों के लिए नहीं जो ईरान के खिलाफ हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें. सऊदी अरब का ईरान पर एक्शन, डिप्लोमेट्स और स्टाफ को 24 घंटे में देश छोड़ने का अल्टीमेटम मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़ते जा रहे हैं.

सऊदी अरब ने अपने देश और पड़ोसी देशों पर हो रहे लगातार हवाई हमलों के बाद ईरान के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है. गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी विदेश मंत्रालय ने ईरान की इन हरकतों की कड़ी निंदा की है. पूरी खबर यहां पढ़ें. मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत को डबल डोज, अमेरिका से LPG और रूस से ऑयल टैंकर पहुंचा मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और वैश्विक आपूर्ति संकट के बीच भारत के लिए डबल राहत की खबर है.

रविवार को अमेरिका से LPG और रूस से कच्चे तेल का टैंकर सुरक्षित रूप से भारत पहुंच गया है. इन आपूर्ति के कारण घरेलू पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों को स्थिर रखने में मदद मिलेगी. पूरी खबर यहां पढ़ें. ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का आश्वासन, दुश्मनों के अलावा सभी देशों के जहाज होर्मुज स्ट्रेज से गुजरेंगे ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही को लेकर अपने रुख में थोड़ी नरमी दिखाई है, जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि संभवत: विश्व पर मंडरा रहा ऊर्जा संकट कुछ कम होगा.

हालांकि अभी यह निश्चत तौर पर नहीं कहा जा सकता है क्योंकि ईरान ने यह कहा है कि वह दुश्मन देश के अलावा अन्य सभी देशों के जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करेगा. पूरी खबर यहां पढ़ें. जहाजों पर काम करने वाले कर्मचारियों के यूनियन का दावा–होर्मुज स्ट्रेट में फंसे हैं 23 हजार भारतीय ईरान युद्ध छिड़ने के बाद से खाड़ी क्षेत्र में रहने वाले हजारों भारतीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने देश लौट आए हैं.

जो लोग जहाजों पर हैं और होर्मुज स्ट्रेट से गुजर कर भारत आने वाले हैं, उनके सामने युद्ध की वजह से गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. सरकार उनकी सुरक्षित वापसी की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी सबकुछ सामान्य नहीं है. फाॅरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया का दावा है कि खाड़ी क्षेत्र में सऊदी अरब से लेकर होर्मुज स्ट्रेट तक लगभग 23 हजार लोग फंसे हैं.

पूरी खबर यहां पढ़ें. भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बने पीएम मोदी, 2001 में शुरू हुआ था सफर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बन गए हैं. उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे समय तक यानी लगभग 24 साल 5 महीने तक सरकार चलाई है और अभी भी वे प्रधानमंत्री हैं.

पीएम मोदी ने सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को सरकार चलाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें. ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में पाकिस्तान नंबर वन, 2025 में हुईं 1139 मौतें, भारत का नंबर देखें ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में पाकिस्तान पहले स्थान पर पहुंच गया है.

यह पहली बार है, जब पाकिस्तान आतंकवाद से जुड़ी मौतों के मामले में नंबर वन बना है. पूरी खबर यहां पढ़ें. युद्ध के बीच ईरान का सबसे बड़ा नोट लांच, कीमत 1 करोड़ रियाल, लेकिन रुपये के सामने बौनी ईरान ने 1,00,00,000 रियाल का नोट जारी किया है. इतनी बड़े डिनॉमिनेशन वाला नोट उसके इतिहास का सबसे बड़ा करेंसी नोट है.

इससे पहले 50 लाख रियाल नोट जारी किया गया था. इजरायल और अमेरिका के साथ युद्ध में फंसे ईरान ने आर्थिक संकट से निकलने का एक और दांव चला है. पूरी खबर यहां पढ़ें. असम चुनाव : कांग्रेस ने 7 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की, देखें किसे कहां से मैदान पर उतारा कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 7 उम्मीदवारों की पांचवीं और अंतिम सूची जारी की.

पूरी खबर यहां पढ़ें. कोलकाता से पहले सिलीगुड़ी में PM मोदी का मेगा रोड शो, उत्तर बंगाल फतह का ये है BJP प्लान बंगाल चुनाव 2026 के लिए पीएम मोदी 7 या 8 अप्रैल को सिलीगुड़ी में रोड शो करेंगे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बंगाल के 10 जोन में बैठक कर संगठन को मजबूत करेंगे.

जानें भाजपा का पूरा चुनावी प्लान. पूरी खबर यहां पढ़ें. बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी के चुनावी शंखनाद पर कुदरत का पहरा, अलीपुरदुआर की जनसभा टली उत्तर बंगाल में भारी बारिश और आंधी के अलर्ट के चलते पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मंगलवार का अलीपुरदुआर दौरा रद्द कर दिया गया है.

जानें क्या है नया शेड्यूल और मौसम का हाल. पूरी खबर यहां पढ़ें. कहीं मछली लेकर प्रचार, तो कहीं प्रत्याशी ने बना दी रोटी, बाली में बजरंगबली के दर पर दिखा अनोखा भाईचारा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान उम्मीदवारों के प्रचार के अनोखे रंग. विधाननगर में भाजपा की ‘मछली वाली राजनीति’, बीरभूम में दाढ़ी बनाते उम्मीदवार और बाली में टीएमसी-भाजपा प्रत्याशी का गले मिलना.

पढ़ें पूरी रिपोर्ट. एक्शन मोड में चुनाव आयोग, थानों में बड़े अफसर, वोटिंग से पहले ‘खौफ का खेल’ खत्म! पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के लिए निर्वाचन आयोग ने निगरानी बढ़ा दी है. पुलिस के बड़े अधिकारियों ने थानों का दौरा शुरू कर दिया है, ताकि 23 और 29 अप्रैल को होने वाले मतदान को निष्पक्ष बनाया जा सके.

जानें क्या है चुनाव आयोग की नयी रणनीति. पूरी खबर यहां पढ़ें. रामनवमी से पहले मूर्ति तोड़े जाने पर बंगाल में बवाल, शुभेंदु अधिकारी का नंदीग्राम में प्रदर्शन पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में रामनवमी से पहले निर्माणाधीन मूर्ति तोड़े जाने पर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने जोरदार प्रदर्शन किया.

शुभेंदु ने इसके पीछे जेहादी साजिश का आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी सरकार को घेरा है. जानें नंदीग्राम में क्या हैं मौजूदा हालात. पूरी खबर यहां पढ़ें. ममता की 300 रुपए वाली प्रतिज्ञा से उद्योग जगत चिंतित, क्या चुनावी वादे से बंद हो जायेंगे दार्जिलिंग के चाय बागान? पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के लिए जारी घोषणा पत्र में ममता बनर्जी ने चाय श्रमिकों की मजदूरी 300 रुपये करने का वादा किया है.

इधर, भारतीय चाय संघ (TAI) ने इसे उद्योग की नाजुक स्थिति के लिए खतरनाक बताया है. क्या चुनावी वादे से बंद हो जायेंगे दार्जिलिंग के चाय बागान? पढ़ें विशेष रिपोर्ट. मझौलिया-बेतिया रेल लाइन डबल, 25 मार्च को होगा हाई स्पीड ट्रायल शुरू, 110 की स्पीड में दौड़ेगा इंजन बिहार के रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज है.

मझौलिया और बेतिया के बीच डबल रेल लाइन पर 25 मार्च को हाई-स्पीड ट्रायल होगा. अमृतसर से न्यू तिनसुकिया के बीच स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी. इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. पूरी खबर यहां पढ़ें. नीतीश कुमार के करीबी रहे केसी त्यागी रालोद में शामिल हुए, निभाएंगे नई भूमिका जदयू के वरिष्ठ नेता रहे केसी त्यागी ने पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया है.

दिल्ली में जयंत चौधरी की मौजूदगी में उन्होंने सदस्यता ली. उनके इस फैसले को बिहार और यूपी की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें. चैती छठ से पहले रांची में फलों की कीमतों में उछाल, व्रतियों की बढ़ी चिंता चैती छठ से पहले रांची में फलों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है.

केला, सेब, अनार और आम के दाम बढ़ने से व्रतियों की चिंता बढ़ गई है. डीजल और मजदूरी महंगी होने से कीमतें बढ़ीं. त्योहार के बीच यह महंगाई श्रद्धालुओं के बजट पर भारी पड़ रही है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें. तेल-गैस संकट के बीच PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट जंग ने बढ़ाई चिंता ईरान-इजराइल और अमेरिका युद्ध ने दुनियाभर की चिंता बढ़ा दी है.

तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, तो भारत में गैस को लेकर गंभीर स्थिति बनती जा रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें..

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme