Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

23 मई की टॉप 20 खबरें: एक हफ्ते में $8 अरब घटा विदेशी मुद्रा भंडार, NEET पेपर लीक में एक्शन, समर्थ सिंह गिरफ्तार

Posted on May 23, 2026

देश के खजाने को लगा झटका! एक हफ्ते में $8 अरब घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, जानिए क्या है इसकी बड़ी वजह India Forex Reserves : वैश्विक तनाव और डॉलर की बढ़ती मांग के बीच भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट आई है. आरबीआई के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एक हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 8 अरब डॉलर घट गया है.

यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 2. NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI का एक्शन, फिजिक्स के प्रश्न लीक करने वाली मास्टरमाइंड गिरफ्तार NEET-UG 2026 Paper Leak Case: नीट यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक मामले में CBI ने पुणे की महिला एक्सपर्ट मनीषा संजय हवलदार को गिरफ्तार किया है.

एजेंसी के अनुसार, वह NTA की ओर से परीक्षा प्रक्रिया में शामिल थीं और उन्हें फिजिक्स प्रश्नपत्र तक पूरी पहुंच थी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 3. ट्विशा शर्मा मौत मामला: पुलिस हिरासत में समर्थ सिंह, यहां पढ़ें फरार होने से लेकर सरेंडर तक क्या-क्या हुआ? wisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा के संदिग्ध मौत मामले में फरार चल रहा उसका पति समर्थ सिंह शुक्रवार दोपहर सरेंडर करने जबलपुर जिला पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है.

यहां पढ़ें अब तक इस केस में क्या-क्या हुआ है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 4. ट्विशा शर्मा की मौत की जांच अब सीबीआई करेगी, मीडिया के सामने भड़के उसकी सास के वकील Twisha Sharma death case : ट्विशा शर्मा की मौत के बाद उसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि वह गर्भवती थी, उसके शरीर पर चोट के कई निशान भी मौजूद हैं.

इसके बाद इस केस को दहेज हत्या से जुड़ा माना गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 5. भाषण दे रहे थे जीतन राम मांझी, अचानक बरसने लगे पत्थर, दो हमलावर गिरफ्तार Jitan Ram Manjhi: गया के खिजरसराय में एक स्कूल कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाषण दे रहे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर कुछ युवकों ने पथराव कर दिया.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो हमलावरों को हिरासत में ले लिया है और मामले की हाई-लेवल जांच शुरू कर दी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 6. लालू प्रसाद को सिविल कोर्ट से राहत, सिंगापुर जाने की मिली इजाजत Lalu Prasad Fodder Scam: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद को रांची सिविल कोर्ट से सिंगापुर जाने की अनुमति मिल गई है.

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए वह जून के पहले सप्ताह में सिंगापुर जाएंगे. कोर्ट ने उनका पासपोर्ट रिलीज करने का भी आदेश दिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 7. IRCTC घोटाले में फिर टला फैसला, लालू परिवार पर 9 जून को कोर्ट सुनाएगा आदेश, पूरा मामला समझिए Bihar News: IRCTC घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने एक बार फिर फैसला टाल दिया है.

अब लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों पर 9 जून को आदेश सुनाया जाएगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 8. अमित शाह ने शुभेंदु को बताया कैबिनेट विस्तार का फार्मूला, बैठक में लिये गये कई फैसले Suvendu Adhikari: दिल्ली में शुभेंदु अधिकारी और अमित शाह की मुलाकात में कई मुद्दों पर चर्चा होने की बात कही जा रही है.

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की. कैबिनेट के गठन के साथ-साथ सीमा पर कांटेदार तारबंदी और सीएए के कार्यान्वयन पर भी चर्चा हुई. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 9. झारखंड हाईकोर्ट से आलमगीर आलम को झटका, टेंडर कमीशन घोटाले में डिस्चार्ज याचिका खारिज Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट ने पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की डिस्चार्ज पिटीशन को खारिज कर दिया है.

अदालत ने 37.55 करोड़ रुपये के टेंडर कमीशन घोटाले में पीएमएलए कोर्ट द्वारा आरोप गठन की कार्रवाई को सही माना और कहा कि ईडी के समक्ष दर्ज बयान एक न्यायिक कार्यवाही है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 10. बिरसा मुंडा जेल की महिला बंदी के गर्भवती होने के मामले पर हाईकोर्ट सख्त, डीजीपी से मांगा जवाब Jharkhand High Court: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में महिला बंदी के गर्भवती होने और कथित यौन शोषण मामले पर झारखंड हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है.

कोर्ट ने डीजीपी से जवाब मांगा है और राज्य सरकार समेत सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जांच रिपोर्ट तलब की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 11. सनराइजर्स हैदराबाद ने 55 रन से जीता अपना आखिरी मुकाबला, हार के बाद भी RCB बनी टेबल टॉपर सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को 55 रनों से हराकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया.

इस जीत के बाद हैदराबाद की टीम तीसरे स्थान पर रहेगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 12. हीट वेव की आग में जल रहा है उत्तर भारत, UP के लिए रेड, तो दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी Heat Wave : पूरा उत्तर भारत गर्मी की मार झेल रहा है और आम आदमी हीट वेव से परेशान है.

अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है. रातें काफी उमस भरी हैं और पसीने से तर-बदतर होकर बीत रही हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 13. Honda City Facelift vs Hyundai Verna Facelift: कौन सी सेडान 2026 में लेना पैसा वसूल रहेगा? जानें यहां अगर आप 2026 में सेडान लेने का सोच रहे हैं, तो Honda City Facelift और Hyundai Verna Facelift दोनों ही मजबूत दावेदार हैं.

City ज्यादा माइलेज और स्मूद, आसान ड्राइव देती है, खासकर हाइब्रिड में. वहीं Verna पावरफुल इंजन, ज्यादा फीचर्स, बड़ा बूट और बेहतर वैल्यू के साथ स्पोर्टी ड्राइविंग चाहने वालों के लिए बेहतर ऑप्शन बनती है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 14. Realme Watch S5: ब्लूटूथ कॉलिंग, 110+ स्पोर्ट्स मोड्स और 20 दिन की बैटरी लाइफ…भारत में लॉन्च हुआ नया स्मार्टवॉच Realme Watch S5 एक स्टाइलिश और फीचर-रिच स्मार्टवॉच है.

इसमें बड़ी AMOLED स्क्रीन, ब्लूटूथ कॉलिंग और 110+ स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं. यह हेल्थ ट्रैकिंग, GPS और लंबी बैटरी लाइफ के साथ फिटनेस और डेली लाइफ दोनों को आसान बनाती है. आइए जानते हैं इसकी कीमत. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 15. स्मार्टवॉच बैन, परीक्षा से 30 मिनट पहले बंद होगा गेट, देखें UPSC Exam सेंटर गाइडलाइंस UPSC CSE Pre Exam 2026: यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स की परीक्षा 24 मई 2026 को होने वाली है.

UPSC ने परीक्षा को लेकर सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं. एग्जाम सेंटर पर जाने से पहले इन गाइडलाइंस को जरूर फॉलो करें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 16. लगातार हुए फेल, शादी भी टाल दी, आखिरी प्रयास में हासिल किया UPSC AIR 287 Jitendra Prajapati AIR 287: यूपीएससी एग्जाम की जिद क्या होती है जानना है तो जितेंद्र प्रजापति की कहानी जरूर पढ़ें.

जितेंद्र ने लगातार कई असफलताओं के बाद भी हार नहीं मानी. अपने आखिरी प्रयास में उन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा को रैंक 287 लाकर क्रैक किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 17. बिहार में हर साल आएगी शिक्षक भर्ती, अगले 5 साल में 100000 बहाली, सीएम ने किया ऐलान Bihar Teacher Recruitment: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षा विभाग की हाई-लेवल बैठक में अगले 5 सालों में 1 लाख शिक्षकों की बहाली का ऐलान किया है.

इसके साथ ही शिक्षकों के ट्रांसफर को आसान बनाने और सरकारी स्कूलों में जीविका दीदियों के जरिए पोशाक सप्लाई करने के निर्देश दिए हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 18. Spirit Movie में प्रभास संग काम करने पर विवेक ओबेरॉय ने किया रिएक्ट, बोले- इतने बड़े स्टार होकर भी बिल्कुल घमंड नहीं Spirit Movie: विवेक ओबेरॉय ने फिल्म ‘स्पिरिट’ की शूटिंग के दौरान प्रभास की जमकर तारीफ की.

उन्होंने कहा कि प्रभास बेहद मेहनती, शांत और जमीन से जुड़े इंसान हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 19. भजनों और पूजा-पाठ के बीच हुई Karishma Tanna की गोद भराई, खूबसूरत तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल Karishma Tanna ने हाल ही में परिवार के साथ पारंपरिक गोद भराई समारोह सेलिब्रेट किया.

इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने पति वरुण बंगेरा संग भजनों और पूजा-पाठ के बीच खूबसूरत पल बिताए. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 20. Khatron Ke Khiladi 15 में ओरी को किया जा रहा इग्नोर? रुबीना दिलैक बोलीं- तुम बहुत बड़े ड्रामा क्वीन हो Khatron Ke Khiladi 15 के कंटेस्टेंट ओरी ने खुद को इग्नोर किए जाने की बात कही थी.

अब रुबीना दिलैक ने मजाकिया अंदाज में वीडियो शेयर कर इस पूरे मामले पर रिएक्ट किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme