Ad Ad
Ad Ad

हरिवंश फिर बने राज्यसभा के उपसभापति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मनोनीत

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 10 Apr 2026, 11:15 AM
शेयर करें ➦
W f X
हरिवंश फिर बने राज्यसभा के उपसभापति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मनोनीत

Harivansh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के निवर्तमान उपसभापति हरिवंश को उच्च सदन का सदस्य मनोनित किया है. हरिवंश का उच्च सदन के सदस्य के रूप में कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त हो गया था. उन्हें राज्यसभा का सदस्य उस रिक्ति को भरने के लिए नामित किया गया है, जो भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के सेवानिवृत्त होने के बाद उत्पन्न हुई थी.

सरकार की एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया- भारत के संविधान के अनुच्छेद 80 के खंड (1) के उपखंड (अ) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तथा उसी अनुच्छेद के खंड (3) के अनुसार राष्ट्रपति मनोनीत सदस्यों में से एक सदस्य के सेवानिवृत्त होने से उत्पन्न रिक्ति को भरने के लिए हरिवंश को राज्यसभा का सदस्य नामित करके प्रसन्न हैं.

हरिवंश बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्यसभा के सदस्य के रूप में अपने दो कार्यकाल पूरे कर चुके हैं. उन्होंने उच्च सदन के उपसभापति के पद पर भी अपनी सेवाएं दी हैं..

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X