Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

स्वच्छता को लेकर ओचक निरीक्षण सुबह 8 बजे मंडी पहुंचे सीएमओ नंदलाल प्रजापत, व्यापारियों व सब्जी विक्रेताओं को स्वच्छता का पढ़ाया पाठ

Posted on July 23, 2026

रामपुरा। स्वच्छता सर्वेक्षण-2026 के तहत नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापत ने बुधवार सुबह 8:00 बजे लालबाग स्थित सब्जी मंडी का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सब्जी विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे कचरा इधर-उधर न फैलाएं तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलीथिन का उपयोग बिल्कुल न करें।
इसके बाद सीएमओ श्री प्रजापत ने छोटा बाजार एवं सूरज घाट सहित मुख्य बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने व्यापारियों से स्वच्छता को लेकर फीडबैक लिया और सभी को गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा केवल नगर परिषद की कचरा संग्रहण गाड़ी में ही कचरा डालने की समझाइश दी।
उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक और व्यापारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि सभी लोग कचरे का उचित प्रबंधन करें और प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग बंद करें, तो स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।
इस दौरान सफाई दरोगा रामसिंह चंद्रावत, स्वच्छता कर्मी सनी धूलिया एवं नगर परिषद कर्मचारी सचिन कलसिया भी उपस्थित रहे। नगर परिषद की टीम ने नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme