Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

सेवा, संस्कार और संकल्प के साथ ग्राम मजीरिया में एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

Posted on February 10, 2026

*सेवा, संस्कार और संकल्प के साथ ग्राम मजीरिया में एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन*

शासकीय महाविद्यालय रामपुरा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम मजीरिया में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर के समापन अवसर पर विविध रचनात्मक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता की।
शिविर के दौरान ग्राम में स्वच्छता अभियान, श्रमदान, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति जागरूकता, स्वास्थ्य एवं मतदाता जागरूकता जैसे जनहितकारी कार्य किए गए। बौद्धिक सत्रों में विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य, सामाजिक जिम्मेदारी, युवा सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।
समापन समारोह में स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिविर के अनुभव साझा किए। प्राचार्य डॉ. बलराम सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि विशेष शिविर के माध्यम से स्वयंसेवकों में अनुशासन, नेतृत्व, सेवा भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास होता है। मुख्य अतिथि समाज सेवी गोपाल जी गुर्जर ने अपने उद्बोधन में कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवक समाज के सच्चे प्रहरी होते हैं। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. जेड एच. बोहरा ने “मैं नहीं, आप”को आत्मसात करने का संदेश देते हुए कहा कि यही भावना राष्ट्र निर्माण की सशक्त नींव है।
ग्राम पंचायत मजीरिया सरपंच श्री देवीलाल जी माली ने स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए सभी स्वयंसेवकों एवं कार्यक्रम अधिकारी को सफल आयोजन के लिए बधाई दी
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भरत कुमार धनगर ने महाविद्यालय प्रशासन, ग्राम पंचायत, ग्रामवासियों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से शिविर का आयोजन सुचारु रूप से संपन्न हुआ। समापन दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंच संचालन स्वयंसेवक चेरी जागीरदार एवं यशवंत रैगर द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ सात दिवसीय विशेष शिविर का औपचारिक समापन किया गया।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme