Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत 80 छात्राओं व शिक्षकों को किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

Posted on July 2, 2026

**थाना रामपुरा द्वारा संचालित ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर सुरक्षा अभियान के अंतर्गत बुधवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामपुरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी विपिन मसीह, विद्यालय के प्राचार्य अमिताभ उचाना, शिक्षक दिनेश पवार, अनुराग खींची, शिक्षिकाएं एवं विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति रही। इस अवसर पर कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं की लगभग 80 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी विपिन मसीह एवं पुलिस टीम ने छात्राओं और शिक्षकों को साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी एवं बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर बुलिंग तथा डिजिटल सुरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने का संदेश दिया।

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को समझाइश दी कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते, एटीएम कार्ड, ओटीपी, सीवीवी अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से सूचना देने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहने, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। विद्यालय परिवार ने थाना रामपुरा द्वारा आयोजित इस जनजागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया।**

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme