Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

सेना के कैप्टन ने पासिंग आउट परेड के बाद मंगेतर को किया प्रपोज तो अनुशासन पर उठे सवाल, सेना के दिग्गजों ने दिया साथ

Posted on June 5, 2026

Unique Marriage proposal : महाराष्ट्र के नासिक में कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल में पासिंग आउट परेड के बाद एक इमोशनल पल शामिल हुआ. इस इमोशनल पल में कैप्टन भारत भारद्वाज अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है.

मैं इस दिन को यादगार बनाना चाहता था #WATCH | Nashik, Maharashtra: "We have all become pilots, instructors today. It was a big day for all of us. Our hard work yielded fruit today. Both of us have known each other for the past five years. I don't think that there is any better day than this to propose marriage to… pic.twitter.com/BNlD94vl4b — ANI (@ANI) June 2, 2026 कैप्टन भारत भारद्वाज ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि आज हम सब पायलट और इंस्ट्रक्टर बन गए हैं.

यह हम सबके लिए बहुत बड़ा दिन है. हमारी मेहनत का हमें फल मिला. मेरे परिवार खासकर मेरी मां और नाना-नानी सबके लिए यह बहुत खास दिन है. इसी वजह से मैं इस दिन को और भी खास बनाना चाहता था. मैं और मेरी मंगेतर हम दोनों एक-दूसरे को पिछले पांच साल से जानते हैं.

मुझे ऐसा लगा कि उन्हें शादी का प्रपोजल देने के लिए इससे अच्छा कोई दिन नहीं हो सकता है. मैं अपनी मंगेतर के लिए इस दिन को यादगार बनाना चाहता था. यही मेरा पूरा आइडिया था. इसी वजह से मैंने उन्हें पासिंग आउट परेड के बाद प्रपोज किया. वीडियो में काफी खुश नजर आ रहे हैं दोनों एएनआई ने जो वीडियो जारी किया है उसमें कैप्टन भारत भारद्वाज और उनकी मंगेतर दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं.

भारत घुटनों के बल बैठकर अपनी मंगेतर को प्रपोज कर रहे हैं. वे अपनी यूनिफाॅर्म में हैं और उनकी मंगेतर साड़ी में बहुत सुंदर नजर आ रही हैं. प्रपोज एक्सेप्ट हो जाने के बाद भारत के दोस्त उनकी मंगेतर को बधाई देते भी नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया में छिड़ी बहस You want the young officer to sacrifice his life for the love of the Nation, but you don’t want him to express his love for his fiancée.

In the Army we say ‘Youngster nahi karega, toh kaun karega’. If you can not find a fault in his professional capabilities, don’t do this… pic.twitter.com/FS0G2USjiU — KJS DHILLON (@TinyDhillon) June 4, 2026 कैप्टन भारत और उनकी मंगेतर का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई कि क्या इस तरह से प्रपोज करना सही था? क्या यह अनुशासन को तोड़ने वाला वीडियो नहीं था? इस तरह की बहस का सेना के कई अधिकारियों ने विरोध किया और इसे बेहतरीन पल बताया है.

लेफ्टिनेंट जनरल केजीएस ढिल्लन ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि यंगस्टर नहीं करेगा तो कौन करेगा. अगर आपको उसकी प्रोफेशनल काबिलियत में कोई कमी नहीं दिख रही है, तो प्यार और अपनेपन के ऐसे पवित्र इशारे के लिए यह नुक्ताचीनी ना करें. ये भी पढ़ें : शपथग्रहण के दूसरे दिन कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, CM डीके शिवकुमार ने कहा-हम समस्या सुलझा लेंगे बंगाल की राजनीति में संक्रमण काल, ममता के सामने कुनबे को जोड़कर रखने की चुनौती, क्या होगा भविष्य?.

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme