Ad Ad
Ad Ad

सुरों और संगीत की प्रतिम साधिका थीं श्रीमती आशा भोसले | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रद्धांजलि

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 12 Apr 2026, 04:50 PM
शेयर करें ➦
W f X
सुरों और संगीत की प्रतिम साधिका थीं श्रीमती आशा भोसले | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रख्यात गायिका श्रीमती आशा भोसले के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे सुरों और संगीत की अप्रतिम साधिका थीं। उन्होंने गायन के क्षेत्र में असाधारण प्रतिभा प्रदर्शित की।

वे अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर की तरह बहुत योग्य और दक्ष गायिका थीं। शास्त्रीय संगीत और गायन का उन्होंने गहरा अभ्यास किया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आशा भोसले ने अपने गायन करियर में कई दिग्गज कलाकारों के लिए गीत गाए। जिन भी अभिनेत्रियों के लिए उन्होंने गीत गाए उनको अपने अभिनय कैरियर में अपार सफलता मिली।

श्रीमती आशा भोसले को पद्म विभूषण और दादासाहेब फाल्के जैसे बड़े अवॉर्ड मिले। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में उन्हें सबसे ज्यादा गीत रिकॉर्ड करने वाली गायिका के रूप में स्थान मिला। मध्यप्रदेश सरकार ने दिया था राष्ट्रीय सम्मान आशा भोसले ऐसी गायिका थीं जिन्हें मध्यप्रदेश शासन का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान वर्ष 1989-90 के लिए भी मिल चुका है।

वे मध्यप्रदेश से बहुत लगाव रखती थीं। मध्यप्रदेशवासियों से उनका निरंतर संबंध रहा। वे यहां मंचीय प्रस्तुतियां देने के लिए आती रहीं। वर्ष 2011 में मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस समारोह में वे राजधानी भोपाल आई थीं। राज्य सरकार ने उन्हें विभिन्न अवसरों पर कार्यक्रमों में आमंत्रित किया।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X