Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

सीटीसी नीमच में 61 नव-नियुक्त अधीनस्थ अधिकारियों का बुनियादी प्रशिक्षण सह शपथ ग्रहण परेड संपन्न

Posted on May 25, 2026

12 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण के बाद राष्ट्र सेवा के लिए तैयार हुए भूतपूर्व सैनिक केंद्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, नीमच में 25 मई 2026 को 61 नव-नियुक्त अधीनस्थ अधिकारियों (भूतपूर्व सैनिक) का बुनियादी प्रशिक्षण सह शपथ ग्रहण परेड समारोह आरटीसी परेड ग्राउंड में जोश एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि श्री दर्शन लाल गोला, निदेशक/प्राचार्य, सीटीसी, केरिपुबल, नीमच ने परेड की सलामी ली। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर उप निरीक्षक/कैडेट मंजीत सिंह एवं परेड द्वितीय कमान अधिकारी उप निरीक्षक/कैडेट करण कुमार कौशल ने किया। इस अवसर पर श्री प्रमोद कुमार सिंह, उप महानिरीक्षक आरटीसी नीमच, श्री छोटन ठाकुर, कमांडेंट आरटीसी नीमच, श्री प्रमोद कुमार साहू, कमांडेंट ग्रुप केंद्र नीमच, श्री जितेंद्र कुमार गुप्ता (पीएमजी), कमांडेंट/मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी, श्री हरविंदर सिंह, कमांडेंट 04 सिग्नल, श्री आशीष भटनागर, उप कमांडेंट, श्री राजेश पांचाल, सहायक कमांडेंट, श्री विशाल कुमार चौहान, सहायक कमांडेंट एवं श्री मनोज कुमार, सहायक कमांडेंट सीटीसी नीमच सहित केरिपुबल के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, गणमान्य जनप्रतिनिधि, मीडिया कर्मी, जवान एवं उनके परिजन उपस्थित थे। 12 सप्ताह का गहन प्रशिक्षण: इन नव-नियुक्त अधीनस्थ अधिकारियों का बुनियादी प्रशिक्षण 02 मार्च 2026 से आरंभ हुआ था। 12 सप्ताह की अवधि में इन्हें बल के अनुशासन के साथ शारीरिक दक्षता, हथियार संचालन, युद्ध कौशल, कानून, प्रबंधन एवं निहत्थी लड़ाई का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त भीड़ व दंगा नियंत्रण, पुलिस-जनसंपर्क, मानवाधिकार, आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों का भी प्रशिक्षण दिया गया, ताकि ये जनता में सुरक्षा व विश्वास की भावना विकसित कर सकें। जंगल सर्वाइवल प्रशिक्षण: प्रशिक्षुओं को जंगल सर्वाइवल प्रशिक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर रहने का अभ्यास कराकर राष्ट्र विरोधी ताकतों से लोहा लेने हेतु तैयार किया गया है। उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं का सम्मान: इनडोर एवं आउटडोर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को मुख्य अतिथि द्वारा ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्री दर्शन लाल गोला ने नव-नियुक्त अधीनस्थ अधिकारियों को संबोधित करते हुए देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब ये पूर्ण सैनिक बनकर देश के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात होकर अपनी सेवाएं देंगे। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं के माता-पिता एवं परिजन भी पहुंचे। परेड के दौरान उप निरीक्षक/कैडेट्स द्वारा सजीव सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रण-कौशल का प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं परिजनों ने सराहा। कार्यक्रम का समापन सामुहिक समूह चित्र एवं मीडिया कर्मियों से परस्पर संवाद के साथ हुआ। यह जानकारी के.रि.पु.बलके सी.टी.सी.कार्यालय नीमच से प्राप्‍त हुई है।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme