Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

सीएम भगवंत मान के कथित वीडियो पर सियासत तेज, राघव चड्ढा ने FIR और इस्तीफे की मांग की

Posted on June 25, 2026

Raghav Chadha: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े कथित वायरल वीडियो को लेकर सियासी विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. बीजेपी सांसद राघव चड्ढा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाया है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने सीएम भगवंत मान के खिलाफ FIR (First Information Report) दर्ज करने और इस्तीफा लेने की मांग की है.

राघव चड्ढा का बड़ा आरोप बीजेपी नेता राघव चड्ढा ने कथित तौर पर दावा किया है कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने भगवंत मान को बचाने के लिए फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करवाई. उन्होंने कहा कि इस मामले से सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं और लोगों में भारी नाराजगी है.

#WATCH | Delhi | Over purported video allegedly showing desecration of Sikh Guru photos by Punjab CM, Rajya Sabha MP Raghav Chadha says, "…Those who had even a slight doubt, suspicion, or doubt about whether this desecration video was real, AI-generated, or fake, have now been… pic.twitter.com/NH0TkWdIuC — ANI (@ANI) June 25, 2026 फोरेंसिक रिपोर्ट की जांच की मांग भाजपा एमपी राघव चड्ढा ने कहा कि यह जांच होनी चाहिए कि कथित फर्जी रिपोर्ट किसने तैयार करवाई, इसमें कौन-कौन अधिकारी शामिल थे और सरकारी धन का कितना दुरुपयोग किया गया है.

उन्होंने इस पूरे मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है. गुरुग्राम पुलिस के दावे से बढ़ा विवाद गुरुग्राम पुलिस ने हाल ही में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर कथित रूप से फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करने का आरोप है. पुलिस का दावा है कि आरोपियों को 10 लाख रुपये मिले थे और कुछ पंजाब अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

भगवंत मान ने आरोपों को बताया साजिश मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वायरल वीडियो पूरी तरह फर्जी है. उनका कहना है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति वह नहीं हैं और उन्हें बदनाम करने के लिए राजनीतिक साजिश रची गई है. विपक्ष पर साधा निशाना सीएम भगवंत मान ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा कि जनता सच जानती है और वह विकास कार्यों पर ध्यान देते रहेंगे. अकाल तख्त की कार्रवाई इस विवाद के बाद अकाल तख्त ने भी भगवंत मान को तलब किया था. बाद में सिख समुदाय के लोगों से मुख्यमंत्री का सामाजिक बहिष्कार करने की अपील की गई थी. जांच जारी, राजनीति गरमाई एक ओर पुलिस कथित फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट की जांच कर रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है.

इससे पंजाब की राजनीति में यह मामला बड़ा मुद्दा बन गया है..

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme