Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

सीएमओ श्रीमती बामनिया ने किया विभिन्न योजनाओं में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण, सांवरिया मंदिर नाला सौंदरीकरण व वाटर बॉडी प्रोजेक्ट का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश

Posted on April 9, 2026

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया गुरुवार 9 अप्रैल को इंजीनियर श्री दीपक मुवेल व लोक निर्माण शाखा के कर्मचारियों के साथ शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंची व ठेकेदार को कार्य गुणवत्ता पूर्ण एवं शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
सीएमओ श्रीमती बामनिया सर्वप्रथम सांवरिया जी मंदिर नीमच सिटी के पास सीएम मॉनिट योजना के अंतर्गत चल रहे सांवरिया मंदिर नाला सौंद्रीकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुंची और ठेकेदार को पुलिया का शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा बगीचे के आसपास रेलिंग लगाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ श्रीमती बामनिया ग्वालटोली तलैया के पास अमृत -2 योजना के तहत चल रहे वाटर बॉडी प्रोजेक्ट का कार्य देखने भी पहुंची और ठेकेदार को कार्य में गति लाने तथा कार्य अति शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान श्रीमती बामनिया राठौर पार्क नीमच सिटी के पीछे नवनिर्मित संजीवनी क्लिनिक व डोम को भी देखने पहुंची और नपा इंजीनियर को बनकर तैयार हो चुके संजीवनी क्लिनिक भवन नगर पालिका को हस्तांतरित करवाने तथा डोम के सामने पर्याप्त साफ सफाई करवाने व पेवर ब्लाक लगवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका की लोक निर्माण शाखा के लिपिक श्री अब्दुल नईम,श्री अर्जुन सिंह राठौर, बगीचा शाखा प्रभारी श्री महावीर जैन भी सीएमओ के साथ थे।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme