Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

सिद्धरमैया के इस्तीफे की अटकलें तेज, राज्यपाल की गैरमौजूदगी से कर्नाटक का सियासी सस्पेंस और गहराया

Posted on May 28, 2026

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन अब लगभग तय माना जा रहा है. खबर है कि सिद्धरमैया गुरुवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. माना जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान ने राज्य की कमान अब उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को सौंपने का फैसला कर लिया है. हालांकि पूरे घटनाक्रम के समय को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है, क्योंकि राज्यपाल थावरचंद गहलोत इस समय बेंगलुरु में नहीं हैं.

इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वह बुधवार रात करीब 10:30 बजे मुंबई के लिए रवाना हुए. पारिवारिक इमरजेंसी के कारण उन्होंने 11:30 बजे की फ्लाइट ली थी. फिलहाल उनकी वापसी की कोई टिकट भी बुक नहीं हुई है. इस बीच कर्नाटक सीएमओ सूत्रों का कहना है कि सिद्धरमैया राज्यपाल के दफ्तर में अपना इस्तीफा फिर भी सौंप सकते हैं.

पहले खबर थी कि सिद्धरमैया सुबह करीब 11 बजे इस्तीफा दे सकते हैं और इसके लिए राज्यपाल से मुलाकात भी कर सकते हैं. इससे पहले सिद्धरमैया अपने आवास पर कैबिनेट सहयोगियों (जिनमें DK Shivakumar भी शामिल हैं) के साथ नाश्ते पर बैठक करने वाले हैं. सिद्धरमैया और डी.के.

शिवकुमार मिले इन नेताओं से ये सियासी हलचल उस समय तेज हुई, जब एक दिन पहले सिद्धरमैया और डी.के. शिवकुमार ने दिल्ली में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की. इनमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला शामिल थे. हालांकि कांग्रेस ने अब तक इस पूरे मामले पर आधिकारिक तौर पर चुप्पी साध रखी है.

वहीं सुरजेवाला ने मीडिया से कहा कि जल्दबाजी में कोई निष्कर्ष न निकाला जाए. उनका कहना था कि अभी तक कांग्रेस विधायक दल की कोई बैठक नहीं बुलाई गई है और न ही कोई औपचारिक फैसला किया गया है. कांग्रेस विधायक दल चुनेगा अपना नेता अगर नेतृत्व परिवर्तन होता है, तो कांग्रेस विधायक दल (CLP) अपना नया नेता चुनेगा। इसके बाद ही कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री का रास्ता साफ होगा..

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme