Ad Ad
Ad Ad

सभी उपार्जन केंद्रों से उपार्जित गेहूं का तत्‍काल परिवहन कर भण्‍डारण सुनिश्चित करें-श्री चंद्रा

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 11 May 2026, 03:34 PM
शेयर करें ➦
W f X
सभी उपार्जन केंद्रों से उपार्जित गेहूं का तत्‍काल परिवहन कर भण्‍डारण सुनिश्चित करें-श्री चंद्रा

जिले के सभी उपार्जन केंद्रों पर अब तक खरीदी गई उपज का परिवहन कर, भण्‍डारण की तत्‍काल व्‍यवस्‍था सुनिश्चित की जाए। ट्रांसपोर्टर, परिवहन के लिए वाहनों की संख्‍या, खरीदी गई उपज के मान से उपलब्‍ध करवाकर, भण्‍डारण करवाना सुनिश्चित करें। किसी भी केंद्र पर उपार्जित उपज, परिवहन के लिए लंबित ना रहे। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को जिले में समर्थन मूल्‍य पर उपार्जन कार्य की केंद्रवार समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, नागरिक आपूर्ति अधिकारी श्री आर.एन.दिवाकर, , उप संचालक कृषि श्री दिनेश मण्‍डलोई, सहायक आयुक्‍त सहकारिता श्री राजू डाबर, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के श्री आर.पी.नागदा, सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थि‍त थे। बैठक में कलेक्‍टर ने उपार्जन केंद्रवार अब तक खरीदी गई उपज की मात्रा, परिवहन की गई उपार्जित उपज की मात्रा व परिवहन से शेष रही उपज की मात्रा, गोदामों में भण्‍डारित उपज की मात्रा, स्‍लाट बुकिंग, उपार्जन से शेष रहे किसान एवं आगामी दिनों में सम्‍भावित उपार्जित होने वाली उपज की मात्रा एवं किसानों की संख्‍या आदि की जानकारी ली। कलेक्‍टर ने नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक के निर्देश दिए, कि वे खरीदी केंद्र मोरवन, जीरन में 5.5 वाहन, बावल में 4, झांलता में 2, सिंगोली में एक, जाट में 3, लासुर में 2, अल्‍हेड़में 2, हरवार में 10, जीरन में 5, वाहन, उपज परिहवन कर गौदाम में भण्‍डारण के लिए सोमवार को ही लगाना सुनिश्चित करें। कलेक्‍टर ने सहायक आयुक्‍त सहकारिता श्री राजू डाबर को जीरन, हरवार जिला आपूर्ति अधिकारी को सरवानिया महाराज एवं उप संचालक कृषि को बावल, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के श्री आर.पी.नागदा को मोरवन खरीदी केंद्र का सोमवार को ही भ्रमण कर वहां पर उपार्जित उपज का परिवहन करवाकर गोदाम में भण्‍डारण सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने उपार्जन से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे उपार्जित उपज का अविलंब परिवहन सुनिश्चित करें। साथ ही किसानों को उपज का का भुगतान भी अविलम्‍ब सुनिश्चित किया जाए।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X