Ad Ad
Ad Ad

//सफलता की कहानी// नीमच जिले में 316 मां की बगिया का कार्य प्रारंभ स्‍वसहायता समूह से जुड़ी महिलाएं अपने खेतों में लगा रही है फलदार पौधो की बगियां

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 20 Dec 2025, 06:04 AM
शेयर करें ➦
W f X

 

 

//सफलता की कहानी// नीमच जिले में 316 मां की बगिया का कार्य प्रारंभ स्‍वसहायता समूह से जुड़ी महिलाएं अपने खेतों में लगा रही है फलदार पौधो की बगियां

 

नीमच में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव के मार्गदर्शन में स्‍व सहायता समूह की महिलाओं को अतिरिक्‍त आय उपलब्‍ध कराने के लिए ”एक बगिया मां के नाम” के तहत फलदार पौधे लगाने के कार्य स्‍वीकृत किए गये है। प्रत्‍येक महिला को फलदार पौधो की ”एक बगिया मॉं के नाम” के लिए 2.63 लाख की राशि स्‍वीकृत की गई है। इसमें हितग्राही अपनी बगिया में पौधो की सुरक्षा पोल एवं वायरफेसिंग लगाकर बगिया को सुरक्षित कर रहे है। अब तक जिले की स्‍व- सहायता समूह की 316 महिलाओं ने अपने खेतों में फलदार पौधो का रोपण कर लिया है।

      ग्राम रेवली देवली निवासी जय भोलेनाथ स्‍व-सहायता समूह से जुड़ी महिला श्रीमती मीना नागदा ने भी अपने खेत में संतरा के फलदार पौधे रोपकर , एक बगिया मां के नाम तैयार की है। इसके लिए श्रीमती मीना नागदा को शासन की ओर से 2.63 लाख की राशि भी मिली है। जिससे उसने अपने खेतों में वायर फेसिंग एवं पोल लगाकर पौधो की सुरक्षा बाड़ तैयार की है। एक बगियां मॉ के नाम मिली इस मदद के लिए श्रीमती मीना नागदा मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव को धन्‍यवाद दे रही है

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X