Ad Ad
Ad Ad

सड़क हादसे में मददगार बनिए, पाएँ ₹25,000 का इनाम राहवीर योजना के तहत नीमच पुलिस की पहल

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 15 Apr 2026, 09:06 AM
शेयर करें ➦
W f X
सड़क हादसे में मददगार बनिए, पाएँ ₹25,000 का इनाम राहवीर योजना के तहत नीमच पुलिस की पहल

**सडक दुर्घटनाओं में घायलों की समय पर मदद को बढ़ावा देने के लिए यातायात पुलिस द्वारा राहवीर योजना को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। इस योजना के तहत “गोल्डन ऑवर” में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाने वाले आम नागरिकों (गुड सेमेरिटन) को ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
पुलिस अधिकारियों की पहल
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के निर्देशन में यातायात प्रभारी सोनू बड़गूजर द्वारा राहवीरों के प्रकरण तैयार कर कलेक्टर कार्यालय भेजे गए हैं।
10 राहवीरों को मिलेगा सम्मान
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों—नीमच सिटी, जावद, बघाना और मनासा—के 10 नागरिकों ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुँचाकर उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। इन सभी को ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि देने हेतु प्रस्ताव कलेक्टर कार्यालय भेजा गया है।
आमजन से अपील
यातायात पुलिस ने जनता से अपील की है कि—
यदि कहीं सड़क दुर्घटना दिखाई दे, तो बिना डर के घायल को तुरंत अस्पताल पहुँचाने में मदद करें।
सरकार द्वारा ऐसे मददगारों को न सिर्फ सुरक्षा दी जाती है, बल्कि आर्थिक प्रोत्साहन भी दिया जाता है।
आपकी एक पहल किसी की जिंदगी बचा सकती है और एक परिवार को टूटने से बचा सकती है। राहवीर योजना सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि मानवता की मिसाल है। नीमच के इन 10 नागरिकों ने यह साबित किया है कि समय पर की गई मदद किसी के लिए जीवनदान बन सकती है। अब जरूरत है कि हर नागरिक आगे आए और इस मुहिम का हिस्सा बने।**

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X