Ad Ad
Ad Ad

शीतलहर का प्रकोप जारी सार्वजनिक अलाव जलाने की प्रशासन से की दरकार

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 05 Jan 2026, 12:53 PM
शेयर करें ➦
W f X
शीतलहर का प्रकोप जारी सार्वजनिक अलाव जलाने की प्रशासन से की दरकार

शीतलहर का प्रकोप जारी सार्वजनिक अलाव जलाने की प्रशासन से की दरकार

रामपुरा नगर में विगत दो दिन से लगातार शीतलहर का प्रकोप जारी है. तेज ठंडी हवा और घने कोहरे के कारण भी दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हो सके. इससे ठंड में काफी वृद्धि दर्ज की गयी. तापमान में लगातार गिरावट के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. इस भीषण ठंड का असर केवल इंसानों पर ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों पर भी साफ तौर पर देखा जा रहा है. शीतलहर का सबसे अधिक असर गरीबों, राहगीरों और चौक-चौराहों व फुटपाथों पर रात गुजारने वाले लोगों पर पड़ रहा है. गर्म कपड़ों के अभाव में लोग इधर-उधर से लकड़ियां जुटाकर आग जलाकर किसी तरह ठंड से बचने का प्रयास करते नजर आये. वहीं, इस कड़ाके की ठंड से जानवर भी बेहाल दिखे. रामपुरा नगर में चौक चौराहों पर आग जलाकर लोग जहां ठंड से राहत लेते दिखे, वहीं कुछ आवारा पशु भी आग के पास आकर उससे गर्मी लेते नजर आए. इधर, अब तक नगर परिषद प्रशासन की ओर से रामपुरा के प्रमुख चौक-चौराहों पर गरीबों और आम लोगों के लिए अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. ऐसे में कुछ स्थानीय लोग अपने निजी खर्च पर लकड़ियों की व्यवस्था कर बाजार, बस स्टैंड चौक चौराहा सहित अन्य स्थानों पर अलाव जलवाकर लोगों को ठंड से बचाव में मदद कर रहे हैं. ठंड की गंभीरता को देखते हुए नगर वासियों ने नगर परिषद प्रशासन से अविलंब अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है.

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X