Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना परिसर का हवाई क्षेत्र नो ड्रोन जोन घोषित

Posted on July 31, 2026

जिला दण्डाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163(1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना, नीमच परिसर तथा उसके ऊपर के हवाई क्षेत्र में ड्रोन के संचालन पर प्रतिबंध लगाने संबंधी आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है तथा 28 सितंबर 2026 तक प्रभावशील रहेगा। जारी आदेश के अनुसार, शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना, नीमच में जीवन रक्षक दवाओं के निर्माण का कार्य किया जाता है। कारखाने की संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए ड्रोन गतिविधियों से सुरक्षा संबंधी जोखिम उत्पन्न होने की आशंका व्यक्त की गई है। साथ ही, इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट में भी कारखाना परिसर के ऊपर के हवाई क्षेत्र को आगामी दो माह के लिए ‘नो ड्रोन जोन’ घोषित किए जाने की अनुशंसा की गई है। आदेश के तहत शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना , नीमच परिसर एवं उसके ऊपर के हवाई क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति द्वारा ड्रोन का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। जिला दण्डाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान परिस्थितियों में तत्काल प्रभाव से यह आदेश जारी किया जाना आवश्यक था, इसलिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रावधानों के अनुरूप यह आदेश पारित किया गया है। आदेश में कहा गया है कि इसका उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 सहित अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme