Ad Ad
Ad Ad

*विहिप बजरंग दल का शौर्य संचलन रामपुरा से बजरंगियों का दल हुआ नीमच के लिए रवाना, राष्ट्रीय कवि मुकेश मोलवा का होगा उद्बोधन*

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 28 Dec 2025, 06:28 AM
शेयर करें ➦
W f X

*विहिप बजरंग दल का शौर्य संचलन रामपुरा से बजरंगियों का दल हुआ नीमच के लिए रवाना, राष्ट्रीय कवि मुकेश मोलवा का होगा उद्बोधन*

 

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का भव्य शौर्य संचलन आज 28 दिसंबर रविवार को नीमच मे निकलेगा ।
जिसको लेकर रामपुरा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की टोली आज सुबह शहर के मध्य लालबाग मैदान से नीमच के लिए प्रस्थान किया इस अवसर पर शौर्य संचलन में जाने वाले बजरंग दल के स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर अभिवादन किया गया

जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी विनोद माली ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का भव्य शौर्य संचलन सुबह 11:30 बजे दशहरा मैदान से प्रारंभ होगा, संचलन प्रारंभ होने से पूर्व राष्ट्रीय कवि मुकेश मोलवा का ओजस्वी उद्बोधन होगा । मुकेश मोलवा वीर रस के कवि हैं जिनके उद्बोधन को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है । श्री मोलवा के साथ ही विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री अनुपाल सिंह झाला का मार्गदर्शन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा । इसके पश्चात संचलन दशहरा मैदान से प्रारंभ होगा जो कि श्री अनंत बालाजी, गांधी भवन, लायंस पार्क चौराहा, अजमीढ़ जी सर्कल, एलआईसी चौराहा, विश्वकर्मा चौराहा, शिवाजी सर्कल, एसपी कार्यालय, सब्जी मंडी, महेश सर्कल, कमल चौक, फव्वारा चौक, नया बाजार, घंटाघर, पुस्तक बाजार, भारत माता चौराहा, विजय टॉकीज चौराहा होते हुए पुनः दशहरा मैदान पहुंचेगा जहां पर आयोजन का समापन होगा । वही शौर्य संचलन में घोष पर कदमताल करते हुए विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी संगठन की शक्ति, एकता और हिंदू समाज में सुरक्षा का भाव जगाने का संदेश देंगे ।
यह आयोजन हिंदू युवाओं के भीतर साहस और वीरता जगाने का माध्यम है। संचलन के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की जाती है कि युवा वर्ग समाज और धर्म की रक्षा के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार है। शौर्य संचलन के माध्यम से कार्यकर्ता अनुशासन का परिचय देते हैं। यह संचलन हिंदू संस्कृति, मान बिंदुओं और गौरवशाली इतिहास के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए निकाला जाता है।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल रामपुरा खंड से लगभग 300 बजरंगियो का दल नीमच के लिए रवाना हुआ इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार दीपक मर्चा विधायक प्रतिनिधि वरिष्ठ पत्रकार रूपेश सारु मुकेश राठौर बंटी राठौर रोहित पंजाबी सहित नगर के नागरिक उपस्थित रहे

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X