Ad Ad
Ad Ad

विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते भैंस की करंट लगने से मौत

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 27 Nov 2023, 09:06 AM
शेयर करें ➦
W f X

विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते भैंस की करंट लगने से मौत

नीमच। सरवानिया महाराज चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव जगेपुर मीणा में विद्युत  विभाग की लापरवाही के चलते भैंस की करंट लगने से मौत हो गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह जगेपुर निवासी गोपाल मीणा की भैंस की करंट लगने से मौत हो गई रात्रि में विद्युत लाइन का तार गिरकर नीचे लटका हुआ था। जिसको लेकर सुबह ग्रामीणों ने सुपरवाइजर को फोन लगाया लेकिन सुपरवाइजर द्वारा फोन नहीं उठाया गया जिसके चलते सुबह किसान अपने जानवर को लेकर कुए पर जा रहा था इस दौरान खंभे के नीचे तार लटका हुआ था जिसकी करंट की आने से मौत हो गई।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X