Ad Ad
Ad Ad

जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक 4 नवंबर को होगी आयोजित

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 22 Oct 2026, 12:11 PM
शेयर करें ➦
W f X

जिला पंचायत नीमच की साधारण सभा की बैठक आगामी 4 नवंबर 2026 को दोपहर 12:30 बजे जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जनसिंह चौहान करेंगे।बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी। निर्धारित एजेंडे में मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिम जाति कल्याण एवं संबंधित कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा, लोक निर्माण, मत्स्य पालन, किसान कल्याण एवं कृषि, खनिज तथा परिवहन विभाग से संबंधित विषय शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।बैठक के सुचारु संचालन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित जानकारी एवं पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X