Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा-पत्नी के इनपुट पर मैं और पीएम मोदी दोनों कुछ नहीं कह पाएंगे, छूटे हंसी के फव्वारे

Posted on April 17, 2026

Rahul Gandhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महिला आरक्षण अधिनियम संशोधन विधेयक पर गंभीर चर्चा को अपनी टिप्पणी से कुछ ऐसा बना दिया कि दोनों पक्ष के लोग हंस पड़े. दरअसल राहुल गांधी ने चर्चा के दौरान अपनी टिप्पणी में कहा कि पत्नी के मुद्दे पर मैं और प्रधानमंत्री दोनों ही कुछ इनपुट नहीं दे पाएंगे.

उनके इस बयान पर कुछ देर के लिए पूरे सदन में हंसी गूंज उठी. #WATCH | "Prime Minister and myself don’t have that wife issue…," says LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi on a light-hearted note during the special session of Parliament on women's reservation and delimitation.

pic.twitter.com/ZVdPvRalFz — ANI (@ANI) April 17, 2026 संसद में दिखा राहुल का मजाकिया अंदाज राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि मैंने अपने जीवन में राष्ट्रीय महत्व की चीजों में महिलाओं को ड्राइविंग सीट पर देखा है. हमने अपने जीवन में महिलाओं से काफी कुछ सीखा है.

महिलाओं ने मां, बहन और पत्नी के रूप में हमें बहुत कुछ सिखाया है. यह अलग बात है कि ना तो मेरे पास और ना ही हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पत्नी का इनपुट है. राहुल गांधी के इतना कहते ही पूरा सदन हंस पड़ा. राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा कि इस वजह से वे दोनों उस अनुभव से वंचित रहते हैं, जो आम तौर पर पारिवारिक जीवन में मिलता है.

राहुल गांधी ने महिलाओं को उनका हक देने की बात कही राहुल गांधी ने चर्चा के दौरान कहा कि मैंने अपनी मां और बहन से काफी कुछ सीखा है. मैं इस बात को जानता और मानता हूं कि महिलाओं को उनका हक मिलना चाहिए. सरकार इस कानून को लागू करने में इतनी देर क्यों कर रही है, मैं यह समझ नहीं पा रहा हूं.

राहुल गांधी ने अपने बयान में अपनी बहन प्रियंका गांधी की भी चर्चा की और कहा कि मैंने कल अपनी बहन को यहां महिला आरक्षण पर बोलते हुए सुना. मैं उससे बहुत कुछ सीखता हूं और उसका बड़ा भाई होने पर गर्व महसूस करता हूं. ये भी पढ़ें : महिला आरक्षण : विपक्ष से पीएम मोदी की इमोशनल अपील-वोट करते वक्त घर की महिलाओं को याद कर लें महिला आरक्षण बिल: लोकसभा में बरसे राहुल गांधी, कहा- भारत का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश रन चेज करने में पंजाब ने बनाया रिकाॅर्ड 11 में से 9 मैच जीते.

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme