Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: दोषियों को कड़ी सजा की मांग, केजरीवाल चलाएंगे देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान

Posted on July 10, 2026

Ram Mandir Donation Case : आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़े विवाद में शामिल दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. इसके लिए देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने बताया कि रविवार को रोहिणी स्थित जापानी पार्क में सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया जाएगा.

जिसके बाद हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की जाएगी. प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित पत्र के जरिए अपील केजरीवाल ने कहा कि लोगों को इस मामले में एकजुट होकर आवाज उठानी होगी. उन्होंने केंद्र पर अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का आरोप भी लगाया.

उन्होंने कहा, “राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दिलाना हर सनातनी का कर्तव्य है. हम एक हस्ताक्षर अभियान शुरू करेंगे, जिसमें हर नागरिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित पत्र पर हस्ताक्षर कर अपील करेगा”. मोदी सरकार कर रही दोषियों को बचाने की कोशिश : केजरीवाल अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मोदी सरकार राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है.

लोगों को इसके खिलाफ एकजुट होना होगा”. केजरीवाल ने लोगों से बड़ी संख्या में इस अभियान से जुड़ने की अपील की. यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब विपक्ष राम मंदिर की चढ़ावा प्रबंधन व्यवस्था में कथित वित्तीय अनियमितताओं की न्यायिक जांच की मांग कर रहा है. अखिलेश ने लगाए थे गबन के आरोप यह विवाद सात जून को तब शुरू हुआ था, जब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर में चढ़ावे के गबन का आरोप लगाया था.

मंदिर ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा था, “आंतरिक लेखा परीक्षा में कोई उल्लेखनीय बात सामने नहीं आई”. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया.

वहीं चंपत राय ने बाद में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया. ये भी पढ़ें : टीम इंडिया की लगातार हार पर BCCI सख्त, खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के प्रदर्शन की होगी समीक्षा.

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme