Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

रामपुरा में 37वां चैना माता–कुशलामाता उत्सव: भव्य भजन संध्या, तुलसी-ठाकुरजी विवाह व महाप्रसादी का आयोजन

Posted on May 6, 2026

**रामपुरा (नीमच)।
नगर में सकल लक्षकार (लखेरा) समाज द्वारा आयोजित 37वां चैणामाता–कुशलामाता उत्सव इस वर्ष 8 व 9 मई 2026 को बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जायेगा दो दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में भजन, पूजन, तुलसी विवाह एवं महाप्रसादी जैसे कार्यक्रमों से भक्तों को आध्यात्मिक वातावरण निर्मित होगा
भव्य भजन संध्या रहेगी आकर्षण का केंद्र
8 मई, शुक्रवार को आयोजित भजन संध्या में माता रानी, सांवलिया सेठ एवं खाटूश्यामजी के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी । शाम 7:30 बजे से देर रात तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु समाज जन उपस्थित रहेंगे । भजन कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति डी जाएगी
तुलसी–ठाकुरजी विवाह का आयोजन
9 मई, शनिवार को प्रातःकाल धार्मिक विधि-विधान के साथ तुलसी–ठाकुरजी विवाह सम्पन्न होगा इस दौरान बोलियां, चल समारोह और अतिथियों का सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा । विवाह कार्यक्रम में समाजजनों की बड़ी भागीदारी देखने को मिलेगी
महाप्रसादी व भंडारा
उत्सव के दौरान विशाल महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया जायेगा , जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं सम्मिलित होंगे उक्त कार्यक्रमों मे समाज के कई परिवारों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में सहयोग राशि देकर अपनी सहभागिता निभाई। गई है

**समाजजनों की सक्रिय भागीदारी

**इस आयोजन में युवा संगठन, महिला मंडल एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। जा रही है आयोजन समिति एवं सहयोगी परिवारों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है , जिनके सहयोग से कार्यक्रम गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष और भी भव्य कार्यक्रम आयोजित होने की संभावना है नजर आ रही है
धार्मिक आस्था का केंद्र बना रामपुरा

**पूरे आयोजन के दौरान रामपुरा में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहेगा । श्रद्धालुओं द्वारा बढ़-चढ़कर सभी सामाजिक गतिविधियों में भाग लिया जायेगा

**यह दो दिवसीय उत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनेगा बल्कि समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी मजबूत करने का माध्यम बनेगा**********

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme