Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

रामपुरा महाविद्यालय में परमाणु वैज्ञानिकों का आगमन। विद्यार्थियों को किया परमाणु अनुसंधान के लिए जागरूक।

Posted on September 15, 2025

रामपुरा महाविद्यालय में परमाणु वैज्ञानिकों का आगमन।
विद्यार्थियों को किया परमाणु अनुसंधान के लिए जागरूक।
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा में भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर मुंबई एवं राजा रामन्ना सेंटर फॉर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों द्वारा आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैज्ञानिकों की टीम में डॉ शिल्पा त्रिपाठी, श्री किरन कुमार गोराई, डॉ सुजय सरजेराव गायकवाड़, डॉ योगेश कुमार एवं डॉ मंगलानंद उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विज्ञान एवं कला संकाय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी विभाग के अंतर्गत यह आउटरीच कार्यक्रम करवाया गया है जिसका उद्देश्य न्यूक्लियर फिजिक्स, परमाणु एवं नाभिकीय विज्ञान, अनुसंधान आदि के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता उत्पन्न करना है। नाभिकीय ऊर्जा का उपयोग किस प्रकार देश की उन्नति के लिए, बिजली उत्पादन एवं अन्य ऊर्जा संसाधनों हेतु किया जाता है यह बताया गया। आरआरकेट इंदौर में देश की एकमात्र सिंक्रोटोन फैसिलिटी उपस्थित है, उसकी संरचना एवं उपयोगिता बताई गई। डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी (डीएई) भारत सरकार विभाग में डिप्लोमा तथा बीएससी एमएससी के विद्यार्थियों के लिए कैरियर अवसरों की विस्तृत जानकारी वैज्ञानिकों द्वारा दी गई। रामपुरा महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम रहा। कार्यक्रम की संयोजक डॉ शिल्पा राठौर थी एवं सफल संचालन डॉ आसावरी खैरनार द्वारा किया गया। डॉ महेश कुमार चांदना एवं डॉ शरद शर्मा द्वारा तकनीकी सहयोग प्राप्त हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलराम सोनी ने उपरोक्त अवसर पर हर्ष व्यक्त किया एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme