Ad Ad
Ad Ad

म.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्‍यक्ष डॉ.अवधेश प्रतापसिह 8 जून को नीमच आएंगे

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 01 Jun 2026, 02:29 PM
शेयर करें ➦
W f X
म.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्‍यक्ष डॉ.अवधेश प्रतापसिह 8 जून को नीमच आएंगे

म.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्‍यक्ष डॉ.अवधेश प्रतापसिह 8 जून को नीमच आएंगे। संशोधित दौरा कार्यक्रम के अनुसार आयोग के अध्‍यक्ष डॉ.सिह 7 जून को कार द्वारा नाथद्वारा से शाम 4 बजे प्रस्‍थान कर शाम 7 बजे नीमच सर्किट हाउस पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। आयोग के अध्‍यक्ष डॉ.अवधेश प्रतापसिह 8 जून सोमवार को प्रात: 10 बजे स्‍थानीय कार्यक्रम मं भाग लेंगे। अपरान्‍ह 3 बजे जिले के वरिष्‍ठ अधिकारियों, कलेक्‍टर, एस.पी.एवं मुख्‍य नगरपालिका अधिकारी के साथ बैठक करेंगे। श्री सिह अपरान्‍ह 3.30 बजे जिला जेल नीमच का निरीक्षण करने के बाद शाम 4.30 बजे जावरा के लिए प्रस्‍थान करेंगे।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X