Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

मौसम: आगे बढ़ा मॉनसून, दिल्ली-यूपी के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश

Posted on June 25, 2026

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाकी इलाकों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है.

इसके बाद अगले 2-3 दिनों में मॉनसून के गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के और क्षेत्रों के अलावा उत्तराखंड के कुछ हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है. विभाग के अनुसार, 25 से 29 जून के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

वहीं, 25 से 28 जून तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी बारिश के आसार हैं. इसके अलावा 25 से 30 जून के दौरान हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ के कई हिस्सों में अलग-अलग दिनों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है. दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में 25 से 27 जून के दौरान मौसम गर्म और उमस भरा बना रहेगा1 अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक वाले बादल बनने के आसार हैं. 26 और 27 जून को हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. pic.twitter.com/vUgxqGaHnf — RWFC New Delhi (@RWFC_ND) June 24, 2026 कैसा रहेगा यूपी का मौसम? पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 से 29 जून के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

इस दौरान आसमान में कहीं-कहीं बादल छाए रहने और उमस बनी रहने की संभावना है. 25, 28 और 29 जून को कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 26 और 27 जून को मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने के आसार हैं. कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है.

कुल मिलाकर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक गर्मी और उमस के बीच रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है. उत्तर प्रदेश उप प्रभाग दैनिक मौसम पूर्वानुमान दिनांक 24-06-2026 pic.twitter.com/cYsgNLdX8a — प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ – IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) June 24, 2026 मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होगी बारिश 25 से 30 जून के दौरान पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है.

वहीं, विदर्भ में 26 और 27 जून को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में 25 से 28 जून के बीच कई जगहों पर बारिश के आसार हैं, जबकि 29 और 30 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें.

बंगाल के अलावा इन राज्यों में भी होगी बारिश 25 से 30 जून के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) व सिक्किम में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हावड़ा, हुगली वाला इलाका) में 25 जून के अलावा 27 से 30 जून के बीच अच्छी बारिश हो सकती है.

झारखंड में 28 से 30 जून, बिहार में 28 जून और ओडिशा में 25 और 28 जून को कई इलाकों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है..

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme