Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

मोबाइल कारोबारी को बदनाम कर व्यवसाय चौपट करने की साजिश, एसपी से हुई शिकायत

Posted on April 6, 2026

नीमच। जिले में एक मोबाइल कारोबारी को बदनाम कर उसका व्यवसाय प्रभावित करने की कथित साजिश का मामला सामने आया है। इंदिरा नगर निवासी आशीष कुमार पाटनी ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित आवेदन सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।आवेदन के अनुसार आशीष पाटनी शहर में Samsung मोबाइल का अधिकृत सर्विस सेंटर संचालित करते हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि वसीम खान, जो “आई सॉल्यूशन” नामक मोबाइल दुकान संचालित करता है, ने उनकी दुकान पर मोबाइल रिपेयरिंग के बहाने विवाद खड़ा किया। बैटरी बदलने के बाद भी मोबाइल का कैमरा खराब होने का आरोप लगाते हुए उसने दुकान पर हंगामा किया और ग्राहकों के सामने अभद्र व्यवहार किया। .

पीड़ित का कहना है कि वसीम खान ने खुलेआम धमकी दी कि वह सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर उसे वायरल करेगा और उनकी छवि खराब करेगा। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी ने “आई सॉल्यूशन मोबाइल” नाम की इंस्टाग्राम आईडी से एक वीडियो अपलोड कर झूठे आरोप लगाते हुए उनके व्यवसाय को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है।आशीष पाटनी ने आरोप लगाया कि संबंधित दुकान पर पुराने मोबाइल फोन को नए बताकर बेचा जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि iPhone ग्लोबल मोबाइल में जीएसटी चोरी कर पुराने एक्टिवेशन वाले फोन नई तारीख बताकर ग्राहकों को दिए जा रहे हैं। साथ ही Samsung के एक मॉडल को बॉक्स ओपन बताकर 81,500 रुपये में बेचने की स्टोरी डाली गई, जबकि जांच में वह मोबाइल एक वर्ष से अधिक पुराना और रिपेयर किया हुआ निकला।पीड़ित के अनुसार एक अन्य मोबाइल को डेमो यूनिट बताकर बेचा जा रहा था, जबकि वह करीब तीन साल पुराना था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा घटनाक्रम उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने और कारोबार खत्म करने की साजिश के तहत किया जा रहा है।फिलहाल पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन में पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एवं सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme