Ad Ad
Ad Ad

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 06 Jun 2026, 09:20 PM
शेयर करें ➦
W f X
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को महिला -18 एशिया कप-2026 में कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बेटियों की यह विजय सभी को प्रेरणा देगी। इस उपलब्धि पर सभी नागरिक गौरवान्वित हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस उपलब्धि में मध्यप्रदेश का भी महत्वपूर्ण योगदान है।

पुरुष हॉकी अकादमी के छह खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन और स्वर्ण पदक विजेता दल का हिस्सा बनना मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यू-18 एशिया कप में भारत को कांस्य पदक दिलाने में मध्यप्रदेश का भी महत्वपूर्ण योगदान है। मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की चार बेटियों ने मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

इनमें महक परिहार, स्नेहा दावड़े, नम्मी गीताश्री एवं नौशीन नाज़ ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उल्लेखनीय है कि जापान के काकामिगहारा में खेले गए वुमेंस यू-18 एशिया कप 2026 में भारत ने कोरिया को करारी शिकस्त दे कर कांस्य पदक प्राप्त किया है।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X