Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय जूनियर कैनो स्प्रिंट ओवर ऑल चैंपियनशिप के लिये दी बधाई | चारों वर्ग में जीती चैंपियनशिप

Posted on June 15, 2026

HTML clipboard मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ में आयोजित 36वीं राष्ट्रीय जूनियर एवं सब-जूनियर कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के ‘ओवर ऑल उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के बेटों और बेटियों ने सभी 4 वर्गों में चैंपियनशिप जीत कर ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार उत्कृष्ट खेल अधोसंरचना निर्माण और युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी का प्रतिफल है कि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

जूनियर-सब-जूनियर खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदेशन से प्रदेशवासी गौरवान्वित हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश में जलक्रीड़ा के मानचित्र पर प्रदेश को शीर्ष स्थान दिलवाने वाले सभी जांबाज खिलाड़ियों और म.प्र. वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी बधाई की पात्र है। 39 पदकों के साथ रचा नया इतिहास उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने रायपुर (छत्तीसगढ़) में 12 से 14 जून 2026 तक हुई 36वीं राष्ट्रीय जूनियर एवं सब-जूनियर कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश को ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब दिलवाया है।

प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों ने कुल 39 पदक (25 स्वर्ण, 11 रजत और 3 कांस्य) अर्जित कर राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठता सिद्ध की।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme