Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा पर जहां फेंके थे पत्थर वहां के ग्रामीणो ने विधायक पर बरसाएं फुले, रावली कुई की जनता के साथ चिता प्रोजेक्ट के नाम पर कोई अन्याय नही होगा ,कांग्रेस कर रही गुमराह – माधव मारू

Posted on November 11, 2023

Table of Contents

Toggle

  • भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा पर जहां फेंके थे पत्थर वहां के ग्रामीणो ने विधायक पर बरसाएं फुले
    • रावली कुई की जनता के साथ चिता प्रोजेक्ट के नाम पर कोई अन्याय नही होगा ,कांग्रेस कर रही गुमराह – माधव मारू

भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा पर जहां फेंके थे पत्थर वहां के ग्रामीणो ने विधायक पर बरसाएं फुले

मनासा। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा द्वारा जनआशीर्वाद यात्रा निकाली गई। जनआशीर्वाद यात्रा का विधानसभा क्षेत्र के गांव रावली कुडी में ग्रामीणो ने चिता प्रोजेक्ट का विरोध करते हुए भाजपा की यात्रा पर पत्थर फेंके थे। जिसको लेकर कांग्रेस ने मुददा बनाया था। और कांग्रेस सोच रही थी कि विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनिरुद्ध माधव मारू गांव रावली कुडी नही जा पाएंगे।

लेकिन गुरूवार को जब विधायक मारू गांव रावली कुडी पहुचे तो ग्रामीणो ने ऐतिहासिक रूप से स्वागत किया। पत्थर फेकनें वाले ग्रामीणो ने विधायक पर फुल बरसाएं और भाजपा को जिताने का संकल्प लिया। विधायक मारू का स्वागत देख कांग्रेस के सारे ज्ञान गणित और समीकरण फेल हो गए। विधायक मारू ने ग्रामीणो से कहा कि मुझे विश्वास था कि रावली कुडी के ग्रामीण पत्थर फेंकने की घटना नही कर सकते है। यह विपक्षियों की साजिश का हिस्सा थी।

जिसका हिसाब चुकता करने का वक्त आ गया है। चिता प्रोजेक्ट को लेकर आप बिल्कुल भी चिंता नही करे। आपकी भावनाओ और आपकी सहमति के बिना कोई भी काम नही होगा। चिता प्रोजेक्ट को लेकर जो आपकी मांग है उसके अनुरूप ही संशोधन करने के बाद ही लागु किया जाएंगा। विधायक मारू ने कहा कि चिता प्रोजेक्ट को लेकर कांग्रेस आपको गुमराह कर रही है।

रावली कुई की जनता के साथ चिता प्रोजेक्ट के नाम पर कोई अन्याय नही होगा ,कांग्रेस कर रही गुमराह – माधव मारू

विधायक मारू ने कहा कि कांग्रेस ने जिस नरेन्द्र नाहटा को टिकिट दिया है। उसने आपके क्षेत्र का कितना विकास किया है। ये उनसे पूछना तो वे जवाब नही दे पाएंगे। कांग्रेस ने विकास के नाम पर कुछ भी नही किया है। मेरे और भाजपा के खिलाफ उनके पास बोलने के लिए कुछ भी नही है। वे अब गांवो में जाकर जनता को भ्रमित करने का काम किया है।

मारू ने कहा कि आपके साथ जब भी संकट आया तो मैंने राजनीति भावना से उपर उठकर आपके साथ खडा रहा। चिता प्रोजेक्ट केन्द्र सरकार द्वारा लाया गया है जिसमें संशोधन करने को लेकर नीमच आगमन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी अवगत कराया गया और इससे सबंधित पुरी फाइल सौपी गई। आप कांग्रेस के बहकावे में नही आएं। गांधीसागर से गांवो में पेयजल योजना के माध्यम से आपके घरो तक नलो से पानी पहुचेगा।

सिंचाई के लिए भी आपको गांधीसागर बांध का पानी खेतो में आएंगा। लाडली बहना योजना से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने महिलाओ को सम्मान देने का काम किया है। विधायक मारू ने कहा कि विरोध किसका हो रहा है। यह आप जानते है। ये वही मंत्री है जिन्होने 2000 में गांव सांडिया के निर्दोष लोगो को साम्प्रदायिक दंगो में जबरन फंसाया। जिसका दर्द आज तक वे नही भूले। कांग्रेस प्रत्याशी नाहटा जब गांव सांडिया पहुचे तो वहां के ग्रामीणो ने विरोध किया और गांव में सभा तक नही होने दी।

नाहटा बिना सभा किए वापस लौट आएं। पहले अपने गिरेबान में झांके उसके बाद दुसरो के बारे में अफवाह फैलाने का काम करे। जिसको मंदसौर की जनता ने नकार दिया था उसे मनासा की जनता कैसे अपनाएंगी। विधायक मारू चेनपुरिया ब्लाक ,मजिरिया, चंद्रपुरा, नरवाली, धामनिया, अमरपुरा, गोपालपुरा, मगरदा, सालरमाला, बारवाडियां , जमालपुरा, माताजी का खेडा सहित एक दर्जन गांवो में जनता का अच्छा खासा समर्थन मिला।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme