West Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की तस्वीर अब साफ हो गयी है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 200 सीटें जीतकर बंगाल में सरकार बनाने जा रही है. 2021 में शून्य पर सिमट जाने वाली कांग्रेस और वाममर्चा का भी इस बार खाता खुलता हुआ दिख रहा है.
फरक्का और रानीनगर में कांग्रेस के उम्मीदवारों को बढ़त मिलती दिख रही है. डोमकल में माकपा प्रत्याशी को बड़ी बढ़त मिल गयी है. हुमायूं पर मुस्तफिजुर ने बनायी बढ़त डोमकल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के मोहम्मद मुस्तफिजुर रहमान ने तृणमूल कांग्रेस के हुमायूं कबीर पर 12638 वोटों की बढ़त बना ली है.
मुस्तफिजुर रहमान को 62,391 वोट मिले हैं, तो हुमायूं कबीर को 49,753 वोट. तीसरे नंबर पर कांग्रेस की बेगम शहनाज हैं. उनको 18,887 मत मिले हैं. भाजपा के नंददुलाल पाल 9,856 वोट के साथ चौथे नंबर पर हैं. फरक्का में कांग्रेस प्रत्याशी चल रहे आगे फरक्का में मोताब शेख भाजपा के सुनील चौधरी से 6,892 वोट से आगे चल रहे हैं.
उन्हें 61,402 वोट मिले हैं. सुनील चौधरी को 54,510 वोट मिले हैं. यहां टीएमसी के अमीरुल इस्लाम तीसरे नंबर पर हैं. उनको 46,266 मत मिले हैं. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें रानीनगर में टीएमसी के अब्दुल सौमिक हुसैन पिछड़े रानीनगर में कांग्रेस के जुल्फिकार अली अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी टीएमसी के अब्दुल सौमिक हुसैन से 2,828 वोट से आगे चल रहे हैं.
जुल्फिकार को 63,868 वोट मिले हैं. अब्दुल सौमिक हुसैन को 61,040 और माकपा के जमाल हुसैन को 38,219 वोट मिले हैं. राननगर में भाजपा प्रत्याशी रानाप्रताप सिंघा रॉय को महज 19,227 वोट मिले हैं और वह चौथे नंबर पर हैं. इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: काउंटिंग से पहले भवानीपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, ममता बनर्जी ने खुद संभाला मोर्चा, पढ़ें बवाल की इनसाइड स्टोरी रेजीनगर और नोदा में हुमायूं कबीर जीत की ओर चुनाव से ठीक पहले स्टिंग ऑपरेशन में फंसे आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर रेजीनगर और नोदा दोनों सीटों से आगे चल रहे हैं.
रेजीनगर में भाजपा के बापन घोष पर उन्होंने 42,323 वोटों की निर्णायक बढ़त बना ली है. हुमायूं को 99,181 और बापन को 56,858 वोट मिले हैं. तृणमूल कांग्रेस के अताउर रहमान 33,930 वोट पाकर तीसरे नंबर पर हैं. इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव परिणाम आते ही शुरू हुई हिंसा, जामुड़िया में टीएमसी कार्यालय को फूंका, भाजपा पर लगे आरोप नोदा सीट पर हुमायूं की बढ़त 20 हजार के पार नोदा सीट पर 15 राउंड की काउंटिंग के बाद हुमायूं ने भाजपा के राणा मंडल पर 20,689 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है.
यहां तृणमूल की साहीना मुमताज खान तीसरे नंबर पर हैं. हुमायूं को 67,245 मत मिले हैं. बीजेपी को 46,556 और टीएमसी को 36,503 वोट प्राप्त हुए हैं. कांग्रेस के मतिउर रहमान को महज 9,760 वोट मिले हैं और वह चौथे नंबर पर हैं. भांगड़ से दोबारा जीत रहे नौशाद सिद्दीकी भांगड़ में ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (AISF) के मोहम्मद नौशाद सिद्दीकी लगातार दूसरी बार विधायक बनने जा रहे हैं.
वाममोर्चा के साथ गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे सिद्दीकी ने 28,316 वोटों की बढ़त ले ली है. उन्हें 92,388 वोट मिले हैं. उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे टीएमसी के शौकत मोल्ला को 64,072 वोट प्राप्त हुए हैं. भाजपा के जयंत गायेन 20,541 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे. इसे भी पढ़ें मतगणना से पहले बदला कालीघाट का थाना प्रभारी, 48 घंटे में दूसरा तबादला, चमेली की छुट्टी, बलाई को कमान बंगाल चुनाव परिणाम 2026: भाजपा की सुनामी में कहां-कहां जीत रही टीएमसी, देखें पूरी लिस्ट काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया- काउंटिंग सेंटर में हमारे लोगों को रोका गया, घर के बाहर लगे जय श्रीराम के नारे क्या खत्म हो जायेगा अभिषेक बनर्जी का राजनीतिक करियर? पढ़ें पूरा विश्लेषण Bengal Election Result LIVE: बंगाल में भाजपा को 186 सीटों पर बढ़त, ममता बोली- अभी कई राउंड बाकी बंगाल चुनाव परिणाम 2026: भाजपा के इन 192 उम्मीदवारों ने बनायी बढ़त, सिलीगुड़ी में शंकर घोष सबसे बड़े अंतर से जीत की ओर.

