Ad Ad
Ad Ad

प्रतापगढ़ डिपो की बस खाई में उतरी, बड़ा हादसा टला

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 22 Aug 2025, 03:21 AM
शेयर करें ➦
W f X
प्रतापगढ़ डिपो की बस खाई में उतरी, बड़ा हादसा टला

प्रतापगढ़ डिपो की बस खाई में उतरी, बड़ा हादसा टला
संवाददाता  छगन तेली  छोटी सादड़ी
प्रतापगढ़:
चित्तौड़ से बांसवाड़ा जा रही राजस्थान रोडवेज की प्रतापगढ़ डिपो की बस गुरुवार को एन-56 पर भूतिया घाटे क्षेत्र में अचानक असंतुलित होकर खाई में उतर गई। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित रहे और कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया। लगातार खटारा बसों के संचालन और तकनीकी खराबियों से यात्रियों की जान जोखिम में पड़ रही है।

प्रतापगढ़ डिपो की बस खाई में उतरी, बड़ा हादसा टला

यात्रियों में आक्रोश:
यात्रियों का कहना है कि प्रतापगढ़ डिपो की बसों में तकनीकी खामियां आम बात हो चुकी हैं। इससे पहले भी डिपो की एक बस दुर्घटना होते-होते बची थी। यात्रियों ने संबंधित विभाग से पुरानी और खटारा बसों को बदलने की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X